{"_id":"646fb2ab149c0daf3c0f8ae4","slug":"42-lakh-rupees-were-grabbed-from-a-female-lawyer-in-the-name-of-sending-to-australia-and-getting-pr-ambala-news-c-36-1-sknl1017-3873-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऑस्ट्रेलिया भेजने और पीआर दिलवाने के नाम पर महिला वकील से 42 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऑस्ट्रेलिया भेजने और पीआर दिलवाने के नाम पर महिला वकील से 42 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
अंबाला। ऑस्ट्रेलिया भेजने व पीआर दिलवाने के नाम पर महिला वकील से 42 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महेश नगर पुलिस ने कच्चा बाजार निवासी दर्पन कालरा, वंशू व मोना के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में महेश नगर के पंजाबी बाग निवासी किरन गर्ग ने बताया कि वह पेशे से वकील हैं। दर्पण कालरा करीबन दो साल पहले भांजे परम के जरिए मिला था। दर्पन कालरा और उसकी दोनों बहनें वंशू और मोना विदेश भेजने का काम करती हैं। मोना ऑस्ट्रेलिया में रहती है। दर्पण ने कई बार फोन से बहन मोना के साथ व्हाट्सअप कॉल पर बात करवाई। मोना ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में पीआर दिलवा कर स्थाई रूप से सैटल करवा दूंगी। तब 50 लाख रुपये में बात हुई। उसने 27 मार्च तक खाते में 10 लाख रुपये पार्ट पेमेंट जमा करवाने की बात कही। उसने दर्पन के खाते में दो बार में 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में कहा कि वह जितना पैसा बोलेगा उतना खाते में जमा करवा देना ताकि वह पीआर की फाइल पास करवाने के लिए कई स्टेज पार कर सके।
जेवरात गिरवी व लोन लेकर जमा किए थे पैसे
शिकायतकर्ता ने कहा कि वह यूपीआई व आईएमपीएस से ऑनलाइन उनके खाते में अलग-अलग तारीख पर रुपये ट्रांसफर करती रही। रुपयों की मांग पूरा करने के चक्कर में अपने सोने के जेवरात एक फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख दिए। इसके अलावा बैक व अन्य जगह से 10 लाख रुपये का अन्य लोन लिया। वह पैसा भी दर्पण व उसकी बहनों के खाते में डाल दिया। आरोपियों ने अप्रैल के दूसरे सप्ताह में उसके दस्तावेज ले लिए। 10 अप्रैल को तीन लाख आठ हजार रुपये ट्रांसफर करवाए। फिर बोले कि 11 मई को ऑस्ट्रेलिया की उसकी टिकट तत्काल में बुक करवानी है। रुपये देने के बाद 15 मई को पूछा तो कहा कि वह वीजा सहित सभी दस्तावेज दिल्ली में देंगे। ऐसे करके उन्होंने 42 लाख रुपये दे दिए। जब दिए गए रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगे।