{"_id":"5bda09c4bdec2269b4445867","slug":"41541016004-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन सवा घंटे लेट, यात्री परेशान, एएसएम को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन सवा घंटे लेट, यात्री परेशान, एएसएम को दी शिकायत
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसेंजर ट्रेन सवा घंटे लेट, यात्री परेशान, एएसएम को दी शिकायत
फोटो नंबर : 55
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। नंगलडैम से सहारनपुर शाम को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर बुधवार को करीब सवा घंटा लेट रही। इस वजह से दैनिक यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने स्टेशन पर रोष जताया व शिकायत सहायक स्टेशन मास्टर से की। दैनिक यात्री हरीराम, मुकेश, सतबीर, अनिल, सुंदर, मांगा ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन नंबर 64512 शाम को 6:20 पर कैंट रेलवे स्टेशन से चलती है, मगर बुधवार को ट्रेन सवा सात बजे तक स्टेशन पर नहीं आई तो यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने बताया कि पहले ट्रेन के लेट होने के संबंध में कोई अनाउंसमेंट स्टेशन पर नहीं की गई। बाद में उनके द्वारा जब शिकायत की गई तो अनाउंसमेंट हुई। इसके बाद भी रात्रि करीब पौने आठ बजे ट्रेन स्टेशन पर आई। यात्रियों ने बताया कि रेलवे द्वारा पहले एक्सप्रेस ट्रेनों को निकाला जा रहा था जबकि पैसेंजर ट्रेन को पीछे रोका गया जिस वजह से ट्रेन लेट हुई।