फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   एसए जैन स्कूल प्रबंधक समिति के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी ने दर्ज करवाया केस

एसए जैन स्कूल प्रबंधक समिति के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी ने दर्ज करवाया केस

Wed, 31 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
एसए जैन स्कूल प्रबंधक समिति के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी ने दर्ज करवाया केस
मनमानी फीस वसूलने पर एसए जैन स्कूल प्रबंधक समिति पर केस
विज्ञापन

फोटो------49
डायरेक्टर सेकेंडरी स्कूल एजुकेशन ने एफआईआर दर्ज करने के दिए थे आदेश, डीईओ की शिकायत पर हुआ मामला दर्ज
बच्चों के अभिभावकों से मनमाने ढंग से फीस वसूलने के अलावा इसका दुरुपयोग करने का है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एसएस जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से अभिभावकों से मनमानी फीस वसूलने के मामले में डीईओ उमा शर्मा ने स्कूल प्रबंधन समिति के खिलाफ केस कराया है। एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन समिति के खिलाफ डायरेक्टर सेकेंडरी स्कूल एजुकेशन ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे और इसकी एक प्रति डीईओ के मार्फत एसपी को भेजने की भी बात की गई थी।
उक्त स्कूल पर बच्चों के अभिभावकों से मनमानी फीस वसूली के अलावा फीसी दुरुपयोग का आरोप है, जो वर्ष 2008-2009 में हुई शिकायत से जुड़ा है। उसी समय से अधिकारी मामले की जांच में जुड़े थे। वहीं एक ही ग्राउंड में तीन स्कूल चलाने के मामले में भी स्कूल प्रबंधन समिति विवादों में घिरी हुई है। एडिड स्कूल होने के बावजूद एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन ने बच्चों से मनमाने ढंग से फीस वसूली की। मामले की शिकायत 2008-2009 में नीरज बाली ने डायरेक्टर ऑफिस में की, जिसमें जांच के बाद 2015 में तत्कालीन डिप्टी डायरेक्टर बीआर वत्स ने स्कूल को दोषी पाया, साथ ही शिकायत सही ठहराते हुए डीईटो को स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के आदेश दिए, मगर स्कूल प्रबंधन खुद अल्पसंख्यक समुदाय का संस्थान बताते हुए हाईकोर्ट में चला गया। इसलिए उसे फीस वसूली मामले में छूट दी जाए। इसे आधार बनाकर स्कूल प्रबंधक ने एफआईआर की सिफारिश पर स्टे हासिल कर लिया। मई 2017 में चीफ सेक्रेटरी पीके दास ने स्कूल की अल्पसंख्यक समुदाय के दावे को खारिज कर दिया। सरकार के फैसले के बाद हाईकोर्ट में प्रबंधन का जमीन पर टिकना मुश्किल हो गया, इसलिए प्रबंधन ने खुद ही हाईकोर्ट में दायर याचिका को वापस ले लिया। मामला डायरेक्टर सेकेंडरी स्कूल एजुकेशन के पास चल रहा था, जिस पर डायरेक्टर राजीव रतन ने सुनवाई करते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

डीईओ ने एसपी को लिखे पत्र में कहा था कि वह एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधक कमेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग हरियाणा पंचकूला के मार्गदर्शन में लाया जाए। इसके बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग हरियाणा पंचकूला से मामले में नियमानुसार कार्रवाई की आदेश जारी हुए। जिस पर डीईओ ने एसए जैन स्कूल प्रबंधक समिति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 467, 468, 471 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed