{"_id":"5b82fffc42c792464a0c8a9e","slug":"41535311868-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगिरी कार्यक्रम में लोगों ने लिया जुंबा डांस का आंनद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगिरी कार्यक्रम में लोगों ने लिया जुंबा डांस का आंनद
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहगीरी में पंजाबी भांगड़ा और हरियाणवी गीतों में की मस्ती
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सेंट्रल जेल के नजदीक हर्बल पार्क में राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने जुंबा खेल, पंजाबी भांगड़ा व हरियाणवी गीतों पर नृत्य करते हुए मस्ती की। इस मौके पर भारतीय योग संस्थान की ओर से लोगों को योग की विभिन्न क्रियाओं की महत्ता के बारे में जानकारी दी।
एसपी अशोक कुमार ने लोगों को स्वयं सुरक्षित रहें और सभी सुरक्षित रहें का नारा दिया। वहीं लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक रहने करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। एनएचएस जिम के सदस्यों को एक्सरसाइज की बेहतर प्रस्तुति देने पर व टैंकों ग्रुप द्वारा व अन्य गतिविधियों की प्रस्तुति देने वाले स्कूली विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर के छात्रों ने भी राहगीरी में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को जागरूक किया तथा देशभक्ति के गीतों से लोगों में देश प्रेम की भावना को उजागर की। एसपी ने बच्चों को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र मोहन ने बच्चों को आशीर्वाद दिया तथा शिक्षिका उषा कौशिक तथा धीरज वालिया ने सहयोग किया। इस अवसर पर एसडीएम अंबाला छावनी सुभाष चंद्र सिहाग, नगराधीश सुशील कुमार, डीएसपी अजीत कुमार, डीएसपी ट्रैफिक मदन लाल, एसएचओ महिला थाना सुनीता, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मुनीश कुमार, एसएचओ बलदेव नगर रजनीश यादव, अजैब सिंह, मेहर चंद व अन्य मौजूद रहे।