{"_id":"5b6c9d3b4f1c1b827d8b7878","slug":"41533844795-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल ने रोकी बैडमिंटन प्रतियोगिता की राह, 15 के बाद उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल ने रोकी बैडमिंटन प्रतियोगिता की राह, 15 के बाद उम्मीद
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबाल ने रोकी बैडमिंटन प्रतियोगिता की राह, 15 के बाद उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सिटी के राजीव गांधी स्टेडियम में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता ने बैडमिंटन प्रतियोगिता की राह रोक दी है। पहले खेल विभाग ने स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए अनुमति दे दी थी, लेकिन अब चल रही आल इंडिया नार्थ फुटबाल प्रतियोगिता अंडर-14 के कैंप के चलते इसे पोस्टपोन करना पड़ रहा है। अब जिला एसोसिएशन प्रतियोगिता के लिए डेट फाइनल करने में जुटी है। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि राजीव गांधी स्टेडियम में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन है, जबकि बैडमिंटन के लिए दूसरा वेन्यू देख रहे हैं। यह प्रतियोगिता 15 अगस्त के बाद ही कराई जाएगी।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से हर साल जिला स्तरीय ओपन प्रतियोगिता करवाई जाती है। इस बार भी एसोसिएशन ने सिटी के सेक्टर दस स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन करना था। इसके लिए खेल विभाग द्वारा काफी समय पहले ओके भी कर दिया गया था, लेकिन बाद में उत्तर क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता अंडर-14 का आयोजन इस स्टेडियम में होना है, जिसके लिए कैंप चल रहा है। अब इसी के चक्कर में बैडमिंटन प्रतियोगिता अटक गई है, जबकि खिलाड़ी इसका इंतजार कर रहे हैं। उधर, बताया जा रहा है कि अब एसोसिएशन इस प्रतियोगिता के लिए डेट फाइनल करने में जुटी है, जबकि सितंबर में स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन भी किया जाना है। ऐसे में एसोसिएशन को इसी माह यह प्रतियोगिता करवानी होगी।
बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण अंतिम चरण में
अंबाला कैंट में करीब 28 साल के बाद सुभाष पार्क के नजदीक इंटरनेशनल स्टेंडर्ड का बैडमिंटन कोर्ट मिलेगा। माना जा रहा है कि इसमें करीब एक माह का समय लग सकता है, जबकि एसोसिएशन को भी इसी माह में प्रतियोगिता करवानी होगी। दूसरी ओर यदि यह बैडमिंटन कोर्ट तैयार नहीं होता, तो एसोसिएशन को इसके लिए दूसरी जगह तलाश करनी पड़ेगी।