{"_id":"5ac523144f1c1bec618b57eb","slug":"41522869012-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट सिविल अस्पताल में मंत्री विज ने देखी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट सिविल अस्पताल में मंत्री विज ने देखी व्यवस्थाएं
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट सिविल अस्पताल में मंत्री विज ने देखीं व्यवस्थाएं
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अंबाला कैंट सिविल अस्पताल का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी व्यवस्थाएं दी जा रही हैं, उन्हें तेजी से पूरा किया जाए। विज ने अस्पताल में चल रहे सभी प्रोजेक्ट्स पर एसएमओ और डॉक्टरों के पैनल से बात की। अस्पताल निरीक्षण के दौरान विज ने कहा कि अंबाला के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। शेष सुविधाएं भी जल्द मिलेंगी। इस मौके पर उन्होंने सीटी स्कैन यूनिट को भी देखा। अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर ललित सैनी ने बताया कि ये हाई टेक सीटी स्कैन मशीन है। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की इस मशीन से मरीजों को सुविधा रहेगी। कैंट के सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल आफिसर डॉ. सतीश ने बताया कि सीटी स्कैन की मशीन लग जाने से अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों में इजाफा हुआ है।