{"_id":"5a8c776d4f1c1bf07b8b861b","slug":"41519155053-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद, सरपंचों के साथ ही आरडब्ल्यूए, उद्योगपति और समाजसेवियों को ग्रुप में एड किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद, सरपंचों के साथ ही आरडब्ल्यूए, उद्योगपति और समाजसेवियों को ग्रुप में एड किया जाएगा
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम कब लगेगा कट, वाट्सएप ग्रुप पर करेगा अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। गर्मी शुरू होने वाली है। ऐसे में बिजली कट पर लोगों को गर्मी से परेशान होने की संभावना से भी नहीं नकारा जा सकता है। अभी तक बिजली के जाने पर लोगों को बिजली आने की कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाती थी। ऐसे में अब लोगों को बिजली कट और फाल्ट की सूचना देने के लिए बिजली निगम ने एक वाट्सएप ग्रुप बनाया है। जिसमें निगम सारी सूचना देता रहेगा। इस ग्रुप में पार्षदों और सरपंचों को जोड़ा जाएगा। स्थानीय पार्षद और सरपंच बिजली दिक्कत की समस्या भी उस ग्रुप पर डाल सकेंगे।
बिजली निगम जेई और एसडीओ रैंक के अधिकारियों को इस ग्रुप का एडमिन बनाया जा रहा है। एडमिन लोगों को ये बताएंगे कि कहां पर क्या दिक्कत है। कितनी देर में बिजली जाएगी। वाट्सएप ग्रुप में फीडर के अनुसार सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के पार्षद, सरपंच, समाजसेवी, आरडब्ल्यू के पदाधिकारी और उद्योगपति सहित अन्य सक्रिय व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा। बिजली की समस्या की सूचना ग्रुप में अपडेट होते ही जेई स्तर के अधिकारी उपभोक्ता को संतोषजनक जवाब देने के लिए जिम्मेदार होंगे। बिजली निगम अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से सीधे वाट्सएप ग्रुप बनाकर भी अब जरूरी जानकारियां देगा।
सभी सब स्टेशन पर दिए जाएंगे स्मार्ट फोन
बिजली निगम अपने सभी सब स्टेशनों को स्मार्ट फोन देगा। इस पर वह अपने स्टेशन से जुड़े किसान, सरपंच, पार्षद समेत अन्य कंज्यूमर को जोड़ेगा। ग्रुप पर वह स्टेशन से लगने वाले हर पावर कट की जानकारी साझा करेगा। जब तक मुख्यालय से फोन नहीं जाते, तब तक इच्छुक लोगों के नंबर जुटाकर एक रजिस्टर पर दर्ज कराएंगे। सरकार के आदेश हैं कि हर कट की जानकारी उपभोक्ताओं तक पहुंचनी चाहिए, जिससे अघोषित कट के बजाय सभी कट को घोषित बनाकर निगम की छवि सुधारी जा सके।
विज्ञापन
-----------
उपभोक्ताओं के हिसाब से बनाए जा रहे ग्रुप : खुराना
अंबाला व पंचकूला बिजली निगम के एसई वीके खुराना ने बताया कि जिले में सभी सब स्टेशन पर शिफ्ट अटेंडेंट एसएसए स्तर के कर्मचारी को स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की योजना है। उच्च अधिकारियों का अलग से एक ग्रुप होगा, जिसमें वह काम-काज का फीडबैक लेते रहेंगे। इन ग्रुपों में सरपंचों, पार्षदों, उद्योगपतियों के अलावा स्कूल-कॉलेजों के प्रबंधकों और अन्य विभागों के लोगों को शामिल किया जाएगा।