फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मांगें नहीं मानी, तो 26 को मजदूर करेंगे राज्य मंत्री कार्यालय पर प्रदर्शन

मांगें नहीं मानी, तो 26 को मजदूर करेंगे राज्य मंत्री कार्यालय पर प्रदर्शन

Mon, 12 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
मांगें नहीं मानी, तो 26 को मजदूर करेंगे राज्य मंत्री कार्यालय पर प्रदर्शन
मांगें नहीं मानी तो 26 को मजदूर करेंगे राज्यमंत्री कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाल ब्यूरो
शहजादपुर।
भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा (सीटू) खंड कमेटी शहजादपुर की बैठक बलविंद्र सिंह भड़ोग की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मजदूरों की मांगों पर विचार करते हुए सहमति बनी कि यदि मांगें न मानी गई तो 26 फरवरी को राज्यमंत्री नायब सैनी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक का संचालन ब्लाक सचिव सुच्चा सिंह ने किया।

इस दौरान जिला सचिव रमेश नन्हेड़ा ने कहा कि भवन निर्माण यूनियन मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष कर रही है। गत 16 दिसंबर को पंचकूला बोर्ड कार्यालय पर भारी विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद मजदूर की मृत्यु का मुआवजा 1 लाख से 2 लाख विकलांग पेंशन एक हजार से तीन हजार व कन्या दान राशि शादी से पहले देने का पत्र जारी हुआ। लेकिन हमारे फार्म जो कि मजदूरों की पेंशन तीन हजार व इलाज की मुख्यत: व्यवस्था संबंधित फाइल अभी 2 महीने से अंबाला कार्यालय में पड़े हैं, जिनका अभी तक भुगतान नहीं किया है। जबकि एक महीने के समय में सबके खातों में पैसे जमा करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन हालात अब पहले से खराब हो गए हैं, ऑनलाइन के नाम पर सभी के सुविधा फार्म लेने बंद कर दिए हैं। उन्होंने मांग है कि ऑनलाइन का काम भी जारी हो, मांग है कि मजदूरों का बड़ा हिस्सा अनपढ़ है, जिस कारण समय रहते भुगतान किया जाए। यूनियन ने कहा कि 26 फरवरी को राज्यमंत्री के नारायणगढ़ कार्यालय पर आक्रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर लाल सिंह, बलविंद्र सिंह, रामेश्वर दास, हरदीप सिंह, गामा राम, सतीश कुमार, रेशमी देवी, जगमोहन सिंह, निर्मल सिंह, चमन तसडौली, राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed