{"_id":"64e3c240ff192cea9a00066a","slug":"412-crore-will-be-developed-in-15-wards-of-zip-ambala-news-c-36-1-amb1003-8955-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जिप के 15 वार्डों में 4.12 करोड़ से होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जिप के 15 वार्डों में 4.12 करोड़ से होगा विकास
विज्ञापन
सतनाम सिंह
अंबाला सिटी। जिला परिषद के पास चार करोड़ 12 लाख नया बजट आया है। अब इस नए बजट के लिए सभी 15 जिला परिषद सदस्यों से कार्य मांगे हैं। इस बजट से सदस्य सामुदायिक भवन, चौपाल, श्मशान, गली और नाली के कार्य करा सकेंगे।
परिषद सदस्यों को अपने-अपने एरिया से विकास कार्य देने के लिए कहा गया है, जिससे कि इस बजट को खर्च करने के लिए जल्द आगामी कार्रवाई की जा सके। इससे पहले भी परिषद के पास करीब पांच करोड़ से ज्यादा का बजट था। उस बजट के लिए काम किए गए हैं और कुछ कार्य अभी होने हैं। इनमें वाटर कूलर भी शामिल है।
जिले के गांवों में अब वाटर कूलर लगेंगे। यह वाटर कूलर जिला परिषद सदस्यों के नेतृत्व में ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे। इन वाटर कूलर के लिए टेंडर लग चुका है। जल्द ही टेंडर खुलने पर एक वार्ड में करीब 19 से 20 वाटर कूलर लगाए जाएंगे। जिप सदस्य जहां भी वाटर कूलर देंगे, उन ग्राम पंचायत में यह वाटर कूलर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही गांवों में कूड़ा-कर्कट उठाने को लेकर 25 ई-रिक्शा भी दे दी गई हैं। साथ ही बैठक में पुराने कार्यों की समीक्षा हुई। संवाद
विज्ञापन
बैठक में की गई मार्च के कार्यों की समीक्षा
दरअसल, नवंबर में जिला परिषद बनने के बाद मार्च में पहली बैठक हुई थी। इसके बाद अब 17 अगस्त को दूसरी बैठक हो गई। इस बैठक में मार्च से लेकर अगस्त तक के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही जिला परिषद सदस्यों के सहयोग से गांवों में 25 ई-रिक्शा दी गई और वाटर कूलर के टेंडर को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। बैठक में नए बजट चार करोड़ 12 लाख के लिए भी कार्य मांगे गए।
17 अगस्त को हाउस की बैठक हुई थी। इस बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा की गई है। गांव में 25 ई-रिक्शा दी गई है। साथ ही नए बजट के लिए भी कार्यों की मांग की गई है। जल्द ही मांग आने पर कार्यों को करवाने की आगामी कार्यवाही की जाएगी।
करनैल सिंह नगला, उप चेयरमैन, जिला परिषद, अंबाला
गांवों में वाटर कूलर दिए जाएंगे। इसके लिए टेंडर लगाए हैं। बजट आ गया है। इससे गांवों में सामुदायिक भवन, श्मशान, चौपाल, गली, नाली बनाने के लिए काम किए जाएंगे। जिला परिषद सदस्यों से उनके कार्य मांगे हैं। उन्होंने कार्य देने के लिए सभी सदस्यों को पत्र भी भेज दिया है। जल्द ही यह कार्य आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी और गांवों में विकास कार्य होंगे।
राजेश कुमार लाडी, चेयरमैन, जिला परिषद अंबाला।