फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   4100 students from 55 schools passed CBSE 12th exam

55 स्कूलों के 4100 विद्यार्थियों ने पास की सीबीएसई 12वीं की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
4100 students from 55 schools passed CBSE 12th exam
टॉपर आए बच्चों का मुंह मीठा करवाती प्राचार्य अनिता मेहता। संवाद - फोटो : Ambala
सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम में 55 स्कूलों में पढ़ने वाले 4100 विद्यार्थियों की खुशी का ठिकाना न रहा। सभी विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुरलीधर स्कूल की कीर्ति अरोड़ा और रागिनी ने जिले में 99.2 अंक हासिल किए। इसी तरह आर्मी स्कूल के विस्मय ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक चौक अंबाला शहर की रहने वाली रागिनी सहगल ने क्लैट की परीक्षा पास कर ली है। अब वे नेशनल लॉ कालेज में दाखिला लेकर वकील बनना चाहती हैं। मां पूजा सहगल ने वकालत की हुई है। जबकि पिता मोहित सहगल और दादा चंद्रमोहन सहगल वकील हैं। चंद्रमोहन का भाई भी नेशनल लॉ कॉलेज से वकालत कर रहा है। बड़ों से प्रेरित होकर रागिनी भी वकील बनना चाहती है। कीर्ति अरोड़ा प्रीत नगर अंबाला शहर में रहने वाली हैं। कीर्ति के पिता पवन अरोड़ा दवाओं का व्यापार करते हैं, जबकि मां सीमा रानी पंजाब के राजकीय स्कूल में इकॉनोमिक्स की अध्यापक हैं। कीर्ति वकील भी बनना चाहती हैं। चाचा सुशील अरोड़ा भी लेक्चरर हैं। ताऊ पूर्ण अरोड़ा स्कूल एजुकेशन अंबाला में कार्यरत हैं। कीर्ति का छोटा भाई भी मुरलीधर स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है।
विज्ञापन

चिराक्षी ने 97.6 अंक लेकर आईपीएस में किया टॉप
अंबाला। इंडियन पब्लिक स्कूल के निदेशक वसुधा जैन ने बताया कि चिराक्षी गुप्ता ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, सिमरन कौर संधू ने 96.8 दूसरा और शान्या सिंह ने 95.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। उप प्राचार्य वंदना शर्मा ने सभी बच्चों, अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल संकाय में ऋदम ने 96 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पाया पहला स्थान
अंबाला। मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य आरपी राठी ने बताया कि 10 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। मेडिकल संकाय की ऋदम ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम, नॉन मेडिकल संकाय की श्रेया ने 95.2 दूसरा स्थान और आर्ट्स संकाय की कर्मिष्ठा ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
तान्या ने 97.2 अंक लेकर डीएवी रिवर साइड में पाया प्रथम स्थान
अंबाला। डीएवी रिवर साइड पब्लिक के 10 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक लिए। वाणिज्य संकाय की छात्रा शिप्रा ने सबसे अधिक 97.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, मेडिकल की छात्रा तान्या मेहरा और नॉन मेडिकल के हर्षित चानना 97.2 द्वितीय और नॉन मेडिकल के ही आर्यन बख्शी ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय निदेशक शिवानी सरीन व प्राचार्य डॉ. सीमा दत्त ने विद्यार्थियों बधाई दी।
आर्मी स्कूल की जसप्रीत कौर और विस्मय ने पाए 99 प्रतिशत अंक
अंबाला। आर्मी पब्लिक स्कूल के 379 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। सभी ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। नॉन मेडिकल की छात्रा जसप्रीत कौर और आर्ट्स के छात्र विस्मय वैरागी ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स के छात्र कनिष्क गोयल, नॉन मेडिकल के छात्र अनुज अरोड़ा और मेडिकल के छात्र कनिष्क पनवर ने 98.4 प्रतिशत अंक दूसरे व मेडिकल की छात्रा आदर्श और नॉन मेडिकल के छात्र अर्नव दुआ ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल प्राचार्य डॉ. परमजीत सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
सेवा समिति स्कूल के पारस ने 96 प्रतिशत अंक लेकर किया टॉप
अंबाला। सेवा समिति लिटिल एंजेल्स कॉन्वेंट मछौंडा में नॉन-मेडिकल में पारस ने 96 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, वंशज गुप्ता ने 95 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान, गौरव गौतम 93 प्रतिशत तीसरा स्थान।
कामर्स संकाय में वंशिका अग्रवाल ने हासिल किए 98.6 प्रतिशत अंक
अंबाला। एसडी विद्या स्कूल की कॉमर्स संकाय में वंशिका अग्रवाल ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, कला संकाय में प्रगति खांडेकर ने 98.2 प्रतिशत, नॉन मेडिकल में दीपांशु खन्ना ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा व कॉमर्स संकाय के लक्षित गुप्ता 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय प्रबंधक कमेटी प्रधान बीके सोनी व निदेशक प्राचार्य नीलइंदरजीत कौर संधु ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
आसा राम सीसे स्कूल में गुरप्रीत पहले स्थान पर
अंबाला। आसा राम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कला संकाय के विद्यार्थी गुरप्रीत ने 95.6 प्रतिशत प्रथम, मनजोत 91 द्वितीय और महक 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। संवाद
कॉमर्स संकाय में 98.4 प्रतिशत अंक लेकर वत्सल गोयल ने पाया पहला स्थान
अंबाला सिटी। पीकेआर जैन वाटिका वत्सल गोयल ने कॉमर्स में 98.4, नॉन मेडिकल में काशवी जैन ने 97.4, जश्नप्रीत सिंह ने कला संकाय में 94.6 प्रतिशत स्कोर हासिल करके टॉप किया। कॉमर्स की सुहानी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और अनन्या ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। ब्यूरो
99.2 अंक हासिल कर रागिनी और कीर्ति ने पाया स्कूल में पहला स्थान
मुरलीधर डीएवी स्कूल में आर्ट्स की कीर्ति और रागिनी सहगल ने 99.2 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नॉन मेडिकल में अनंदिता 99 अंक लेकर प्रथम रही। दृष्टि 98 ने अंक लेकर वाणिज्य और मेडिकल में आकाश गर्ग ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. आरआर सूरी, विद्यालय के चेयरमैन राजेंदर नाथ, प्रबंधक, डॉ विवेक कोहली ने विद्यार्थियों को बधाई दी। ब्यूरो

पुलिस डीएवी में जागृति चड्डा ने 98.6 अंक लेकर पाया पहला स्थान
अंबाला। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली ने बताया कि जागृति चड्डा ने 98.6 और दिशा सैनी ने 97.6 प्रतिशत अंक लेकर मेडिकल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विशाल और अखिलेश ने 97.6 प्रतिशत अंक लेकर नॉन-मेडिकल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्यूरो

उम्मीद से बढ़ कर परिणाम आने पर खुशी जाहिर करते एसए जैन मॉडल स्कूल के विद्यार्थी। संवाद

उम्मीद से बढ़ कर परिणाम आने पर खुशी जाहिर करते एसए जैन मॉडल स्कूल के विद्यार्थी। संवाद- फोटो : Ambala

पुलिस डीएवी स्कूल के चारों टॉपर एक साथ खुशी जाहिर करते हुए। संवाद

पुलिस डीएवी स्कूल के चारों टॉपर एक साथ खुशी जाहिर करते हुए। संवाद- फोटो : Ambala

रिवार के साथ खुशी जाहिर करती हुई रागिनी सहगल।

रिवार के साथ खुशी जाहिर करती हुई रागिनी सहगल।- फोटो : Ambala

परिवार के साथ खुशी जाहिर करती कीर्ति।

परिवार के साथ खुशी जाहिर करती कीर्ति।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed