फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   400 people were examined in a health check-up camp in 4 days, one was confirmed to have jaundice.

Ambala News: स्वास्थ्य जांच शिविर में 4 दिन में 400 लोगों की जांच, एक में हुई पीलिया की पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
400 people were examined in a health check-up camp in 4 days, one was confirmed to have jaundice.
अंबाला छावनी में तोपखाना क्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब में लगे ​शिविर के दौरान निरीक्षण के लिए पह
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में पीलिया की सूचना पर लगातार स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी तोपखाना बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। लगातार चार दिन से लगाए जा रहे शिविरों में रोजाना 90-95 मरीज जांच के लिए आ रहे हैं। पिछले चार दिनों में लगभग 400 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।
विज्ञापन

इस दौरान 10 लोग बीमार मिले, वहीं एक बच्चे में पीलिया की पुष्टि हुई है। मौके पर मौजूद डॉक्टर नवीन ने बताया कि संदिग्ध मरीजों सहित पीलिया पीड़ित मरीज के स्वास्थ्य में अब तेजी से सुधार हो रहा है, वहीं शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) राहुल आनंद शर्मा ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां इलाज कराने आए स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन


खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थ
शिविर में पहुंचे स्थानीय निवासियों ने मुख्य अधिशासी अधिकारी के सामने तोपखाना क्षेत्र की बड़ी समस्या को उठाया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिना हाइजीन (साफ-सफाई) के खाद्य सामग्रियां धड़ल्ले से बेची जा रही हैं। बाजार में खुले में बिक रहा यह दूषित सामान लोगों के बीमार होने का एक बड़ा कारण बन रहा है। स्थानीय जनता ने मांग की है कि ऐसे दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों पर शिकंजा कसा जाए, जो लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 साल से कम उम्र के बच्चे आते हैं चपेट में
डॉक्टरों के मुताबिक, शिविर में आए मरीजों में अधिकांश की उम्र 18 साल से कम है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि दूषित पानी का सेवन और गंदे भोजन के कारण सीधे लीवर पर असर पड़ता है और लिवर से जुड़ी गंभीर समस्याएं सामने आती हैं इसके परिणामस्वरूप व्यक्ति पीलिया की चपेट में आ जाता है।


पुरानी पाइप लाइनों को बदला जा रहा है। लोगों से खानपान में शुद्धता बरतने और उबला हुआ पानी पीने की अपील की गई है ताकि दोबारा दिक्कत न हो इसके अलावा खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
- राहुल आनंद शर्मा, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड,अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed