फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   40 teams of the corporation are verifying property tax ID in 20 wards.

Ambala News: 20 वार्डों में निगम की 40 टीम संपत्ति कर आईडी को कर रही सत्यापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
40 teams of the corporation are verifying property tax ID in 20 wards.
अंबाला सिटी। संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करने के लिए नगर निगम की टीम घर-घर पहुंच रही हैं। निगम ने इसके लिए 40 टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। निगम की दो अलग-अलग टीम हैं। इनमें एक टीम में तीन और एक में दो कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की आईडी को सत्यापित कर रहे हैं और लोग निगम में पहुंचकर भी आईडी को सत्यापित करवा रहे हैं। सोमवार को सुबह से शाम तक संपत्ति कर शाखा में पहुंचकर लोगों ने अपनी आईडी को सत्यापित करवाया।
विज्ञापन

शहरवासी अपनी आईडी को स्वयं भी सत्यापित कर सकते हैं। वहीं, निगम में करीब 1 लाख 23 हजार 159 संपत्ति हैं। निगम ने 30 अप्रैल तक 25 प्रतिशत संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करने का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर कई दिनों से कार्य चल रहा है। यह टीम शहर के सभी 20 वार्ड में जाकर कार्य कर रही हैं। निगम दोपहर तक 18 हजार 905 आईडी को सत्यापित कर चुका था।
विज्ञापन


स्वयं भी कर सकते हैं सत्यापन

निगम की टीम घर-घर संपत्ति कर आईडी से आधार कार्ड को लिंक कर रहे हैं, लेकिन कोई भी व्यक्ति अपनी आईडी को स्वयं भी लिंक कर सत्यापित कर सकता है। इसके लिए व्यक्ति को एनडीसी हरियाणा साइट पर जाना होगा। यहां पर संपत्ति कर आईडी खोलकर उसमें नाम, मोबाइल, पता, वर्गगज आदि जानकारी को देखकर स्वयं सत्यापित कर सकते हैं यानि अगर जानकारी सही है तो हां के ऑप्शन को दबाकर उसको ओके कर सकते हैं और अगर कोई त्रुटि है तो उसे ठीक कर सकते हैं, साथ ही आधार कार्ड का नंबर डालकर सबमिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए दस्तावेज भी अटैच करने होंगे। अगर आईडी में कोई गलती है तो वह ठीक हो जाएगी। इसका फायदा यह भी होगा कि अब हर कोई किसी की भी संपत्ति कर आईडी से छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा। यह आईडी आधार लिंक करते ही लॉक हो जाएगी। आईडी लॉक होने पर प्लाट या घर मालिक और निगम अधिकारी ही डाटा देख सकेंगे।


वर्जन

शहरवासी संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करवाने के लिए निगम में पहुंच रहे हैं। निगम में भी लोगों की संपत्ति कर आईडी को सत्यापित किया जा रहा है। लोग स्वयं भी अपनी आईडी को सत्यापित कर सकते हैं। सभी 20 वार्डों में निगम की 40 टीम संपत्ति कर आईडी सत्यापन के लिए लगाई गई हैं। लोगों से भी अनुरोध है कि फील्ड में जा रहे निगम के कर्मचारियों का सहयोग करें और अपनी संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करवाएं। निगम ने 30 अप्रैल तक 25 प्रतिशत आईडी को सत्यापित करने का लक्ष्य रखा है।

शेर सिंह, इंचार्ज, संपत्ति कर शाखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed