फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   40 lakh rupees defrauded in the name of selling land, case filed against five

Ambala News: जमीन बेचने के नाम पर 40 लाख की ठगी, पांच पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
40 lakh rupees defrauded in the name of selling land, case filed against five
पैसे लेने के बाद इकरारनामा किया, बाद में मिलीभगत कर जमीन तीसरे पक्ष को बेच दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। दिनारपुर गांव में दो कनाल जमीन के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर, उसकी पत्नी और जमीन के मूल मालिकों सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश रचने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों ने पैसे लेने के बाद इकरारनामा किया, लेकिन बाद में मिलीभगत कर जमीन किसी तीसरे पक्ष को बेच दी।
महेश नगर निवासी जितेंद्र सिंह शेरगिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी का काम करते हैं। साल 2019 में उनकी मुलाकात दिल्ली निवासी प्रॉपर्टी डीलर जगदीश अरोड़ा से हुई। जगदीश ने उन्हें बताया कि उनका दिनारपुर गांव में जसबीर कौर नामक महिला से 2 कनाल जमीन खरीदने का सौदा किया हुआ है। जितेंद्र ने विश्वास करते हुए 28 अगस्त 2019 को जगदीश अरोड़ा को 40 लाख रुपये नकद देकर जमीन का फुल एंड फाइनल इकरारनामा कर लिया और मौके पर कब्जा ले लिया।
विज्ञापन

साजिश के तहत तीसरी जगह की रजिस्ट्री
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने रजिस्ट्री करवाने का दबाव बनाया, तो जगदीश अरोड़ा टालमटोल करने लगा और बाद में गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगा। जांच करने पर पता चला कि जगदीश ने जमीन के असल मालिकों (जसबीर कौर व उसके परिवार) के साथ मिलकर एक साजिश रची। आरोपियों ने पहले जमीन को जसबीर कौर के बेटे इंद्रपाल के नाम ट्रांसफर किया, फिर उसे जगदीश की पत्नी अनीता अरोड़ा के नाम करवाया और अंत में अंबाला छावनी की एक महिला को बेच दिया। पुलिस ने जितेंद्र सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदीश अरोड़ा, उसकी पत्नी अनीता अरोड़ा, जसबीर कौर, इंद्रपाल सिंह, राजेंद्र कौर और सुरेंद्र सिंह के खिलाफ अमानत में ख्यानत की धारा 406, धोखाधड़ी की धारा 420, साजिश करना 120-बी और धमकी देना 506 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed