{"_id":"6a67aac91104bee3730b9811","slug":"4-trains-running-on-kalka-shimla-route-cancelled-till-august-5-ambala-news-c-36-1-amb1001-166906-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कालका-शिमला मार्ग पर दौड़ने वाली 4 ट्रेन 5 अगस्त तक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कालका-शिमला मार्ग पर दौड़ने वाली 4 ट्रेन 5 अगस्त तक रद्द
विज्ञापन
अंबाला रेल मंडल के अधीन कालका-शिमला रेल खंड पर दौड़ती टॉय ट्रेन। रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ऐतिहासिक कालका-शिमला नैरो गेज रेलखंड पर सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। खराब मौसम और ट्रेनों में यात्रियों की कम संख्या का हवाला देकर रेलवे ने इस मार्ग पर चलने वाली चार महत्वपूर्ण ट्रेनों को आगामी 5 अगस्त तक के लिए रद्द कर दिया है।
इस संबंध में वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अंबाला की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 52451 कालका-शिमला एक्सप्रेस सहित 52452 शिमला-कालका एक्सप्रेस, 52459 कालका-शिमला एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 52460 शिमला-कालका एक्सप्रेस 27 जुलाई से 5 अगस्त तक रद्द रहेंगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जांच अवश्य कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।