फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   4 officers, 281 employees were honored in the Rail Week celebrations

66वें रेल सप्ताह समारोह में 4 अधिकारियों तथा 281 कर्मचारियों को मिला सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
4 officers, 281 employees were honored in the Rail Week celebrations
66 वें रेलवे सप्ताह समारोह के दौरान मौजूद सम्मान प्राप्त रेलवे अधिकार व कर्मचारी। - फोटो : Ambala
अंबाला। भारतीय रेल की पहली यात्रा दिनांक 16 अप्रैल 1853 को प्रारंभ हुई थी। आमतौर पर हर वर्ष 10 से 16 अप्रैल के बीच रेल सप्ताह मनाया जाता है। इसमें ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। इस उपलक्ष्य में सोमवार 29 नवंबर को मंडल कार्यालय के नजदीक न्यू रेलवे ऑडिटोरियम में 66 वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस समारोह की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर अपर रेल मंडल प्रबंधक कर्ण सिंह एवं रवि गुप्ता, उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन अंबाला की अध्यक्ष हरविंदर कौर तथा महिला कल्याण संगठन की अन्य सदस्याएं, मंडल के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, नॉर्दन रेलवे मैंस यूनियन के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, मंडल सचिव सीएस बाजवा मौजूद रहे। समारोह में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा 4 अधिकारियों तथा 281 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंडल के ऐसे विभाग जिनका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है तथा जिन्होंने पिछले वर्ष की अपेक्षा अपने कार्य में प्रगति दिखाई है, उन्हें शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। ऐसी शील्ड की संख्या कुल 24 है। इसके अलावा विभिन्न विभाग के 43 समूह को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए ग्रुप अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 26 नवंबर को मंडल के 2 अधिकारियों तथा 19 कर्मचारियों को उत्तर रेलवे स्तर पर महाप्रबंधक द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया था, उन्हें भी इस समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान मंडल को प्रधान कार्यालय स्तर पर आयोजित रेलवे सप्ताह समारोह में श्रेष्ठ कार्य के लिए विभिन्न विभागों को 7 शील्ड के अतिरिक्त महाप्रबंधक उत्तर रेलवे के द्वारा अंबाला मंडल को उत्तर रेलवे में सर्वश्रेष्ठ मंडल होने की शील्ड से भी नवाजा गया। उक्त सभी शील्ड संबंधित विभागाध्यक्षों के सुपुर्द कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed