{"_id":"60c7afd08ebc3ef79460cad3","slug":"4-injured-in-controversy-over-celebrating-birthday-in-government-school-ambala-ambala-news-knl73178274","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल में जन्मदिन मनाने के विवाद में 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल में जन्मदिन मनाने के विवाद में 4 घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सरकारी स्कूल में जन्मदिन मनाने को लेकर हुए विवाद में करीब 40-50 लोगों ने एक परिवार के चार सदस्यों पर धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। तीन दिन पूर्व हुई इस घटना में घायलों ने नागरिक अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस को शिकायत दी। पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
प्राइवेट नौकरी करने वाले दुखेड़ी के जितेंद्र ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया दस जून को बारिश होने के कारण हम अपने भतीजे सागर का जन्मदिन गांव के सरकारी स्कूल में मना रहे थे। इसमें सागर के दोस्त व परिवार के सदस्य मौजूद थे। इस दौरान गांव का अंकित व विकास कुमार वहां पहुंचे और कहा कि सरकारी स्कूल में जन्मदिन क्यों मना रहे हो? बहस करने लगे। हमने दोनों को समझाकर शांत किया और अपने घर चले गए। कुछ समय बाद दोनों हमारे घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। हमने उनके परिवार वालों को बुलाया, वे उन्हें समझाकर अफने साथ ले वापस ले गए।
इसके बाद 11 जून की शाम सात बजे दोनों ने मेरे ताया के घर के बाहर आए और वहां खड़े सागर से मारपीट शुरू कर दी। सागर का शोर सुनकर मेरा भाई राणु और चाचा का लड़कर बलजिंदर बाहर आए। उस समय अंकित के हाथ में लोहे की रॉड थी। उसी समय वहां पर विकास, अनिल, कर्मबीर, दया का पोता काला, अनिल व करीब 40-50 लड़के आ गए और गंडासी से हमला कर हमें लहूूलुहान कर दिया और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। मोहड़ा चौकी इंचार्ज एएसआई शमशेर सिंह के अनुसार केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है।