फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   4 hours ruckus regarding electricity, by jamming the public asked questions to the officials

बिजली को लेकर 4 घंटे बवाल, जाम लगाकर जनता ने अधिकारियों से पूछे सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
4 hours ruckus regarding electricity, by jamming the public asked questions to the officials
अंबाला सिटी। बिजली संकट से जूझ रहे सैकड़ों शहरवासियों ने सोमवार रात जगाधरी गेट पावर हाउस कार्यालय में पहुंचकर जमकर बवाल काटा। गुस्साए लोगों ने बिजली निगम के साथ-साथ जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मौके पर मौजूद अधिकारी से सीधे सवाल पूछे। सड़क के बीचोबीच खड़े बाइक लगाकर लोगों ने जगाधरी गेट रोड पर जाम लगा दिया। रात आठ बजे से लेकर समाचार लिखे जाने तक रात 12 तक धरना प्रदर्शन व जाम जारी था।
विज्ञापन

लोगों के आक्रोश को देखते हुए शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जनता को समझाने का प्रयास किया लेकिन परेशान लोग बिजली देने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान लोगों ने अधिकारियों से एक के बाद एक सवाल करते हुए उन्हें निशब्द कर दिया। मामले की नजाकत को देखते हुए वार्ड नंबर 8 के पार्षद मीना ढींगरा के पति सुंदर ढींगरा मौके पर पहुंचे और सड़क के बीच बैठकर लोगों का समर्थन किया।
विज्ञापन

रात आठ बजे जब जनता पावर हाउस कार्यालय पहुंची तो यहां की लाइट चल रही थी। गुस्साए लोगों ने अधिकारियों से कहा कि जब हम बिना लाइट और पंखे के बैठे हैं तो तुम कैसे यहां लाइट जला रहे हो। तुम्हें भी हम अब एसी की हवा नहीं लेने देंगे। हम किसी भी अधिकारी के घर जाएंगे तो वह एसी में सोए मिलेंगे। हमें तो बिजली के साथ पानी के भी लाले पड़े हैं। बच्चों को कैसे पढ़ाएं, यह भी किसी के पास जवाब नहीं है। लोगों के गुस्से को शांत करने के लिए एएसएससी जयकिशन और इंस्पेक्टर रामकुमार ने समझाने का प्रयास किया लेकिन जनता नहीं मानी और लाइट आने तक धरना व जाम जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसी और भाजपाइयों में हाथापाई
रात करीब 11 बजकर 17 मिनट पर कांग्रेसी और भाजपाइयों में इस मुद्दे को लेकर आपस में बहस हो गई। दरअसल लाइट नहीं होने से परेशान कांग्रेसी जनता से बोले विधायक असीम गोयल के घर चलो। इससे भाजपाई नाराज हो गए और नौबत हाथापाई तक की आ गई। इस पर इंस्पेक्टर रामकुमार ने बीचबचाव किया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में बहस का दौर जारी था
क्यों फूटा लोगों का गुस्सा
दरअसल पिछले पांच दिनों पटेल रोड, काजीवाड़ा, रामनगर, पालिका विहार, हरी मंदिर, पिपली बाजार, हलवाई बाजार, बांसावाला चौक, जगाधरी गेट स्थित पुली, कुम्हार मोहल्ला और पुराना सिविल अस्पताल में रोजाना दोपहर दो बजे से 10 बजे तक लगातार बिजली जा रही है। इससे पहले पहले सुबह 11 बजे ही कट लगने शुरू हो जाते हैं। गुस्साए लोगों ने बताया कि रात को 10 बजे के बाद 10 मिनट के लिए लाइट आती है और फिर साढ़े 11 बजे तक चली जाती है। लाइनमैन से लेकर जेई और एसई, एक्सईएन कोई भी फोन नहीं उठाता। आज भी यही हाल होने के कारण लोगों ने जाम और धरना प्रदर्शन किया।

क्यों आई ज्यादा दिक्कत
दरअसल इस एरिया में लॉ वोल्टेज की दिक्कत 10 दिनों से चल रही है। जगाधरी गेट 11केवीए पावर हाउस 66 केवीए सब स्टेशन से चलता है। वहां पर केबल बॉक्स जल गया। केबल बॉक्स को ठीक करने में कम से कम 5 घंटे का समय लगता है। इसी कारण यह दिक्कत आई। हालांकि ओवरलोड की समस्या केबल बाक्स ठीक होने के बाद भी यहां जारी रहेगी क्योंकि यह एरिया ओवरलोड है।
मैं अधिकारियों से बातचीत कर रहा हूं, एसई और एक्सईएन से बात हो चुकी है। रात 12 बजे तक लाइट आ जाएगी। - जयकिशन, एएसएससी, पावर हाउस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed