फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   4 corona patients were discharged, two remained active

कोरोना के 4 मरीज हुए डिस्चार्ज, दो रह गए एक्टिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
4 corona patients were discharged, two remained active
अंबाला। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को कोरोना के चार मरीज डिस्चार्ज हुए। बताया कि जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 98.73 फीसदी है। अब जिले में कोरोना के कुल दो केस सक्रिय रह गये हैं। जिले में अब तक प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर 8,68,522 सैंपल लिये गये हैं। कोविड-19 के दृष्टिगत जिले में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है और कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 22 लाख 10 हजार 021 लोगों को वैक्सीनेट करने का काम किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि इस कार्य के तहत पहली डोज के तहत 10 लाख 66 हजार 103 लोगों को वैक्सीनेशन लगी है, जबकि दूसरी डोज के तहत 10 लाख 46 हजार 452 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। निर्धारित मापदंडों के तहत यह कार्य जारी रहेगा ताकि सभी लोगों को वैक्सीनेट किया जा सके। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण करवाना बेहद आवश्यक है। वैक्सीनेशन करवाकर कोरोना संक्रमण के फैलाव से काफी हद तक बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed