{"_id":"6acd4749b3d5c500b30d125d","slug":"one-accused-arrested-for-attacking-naggal-police-station-in-charge-ambala-news-c-36-1-amb1002-171151-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नग्गल थाना प्रभारी पर हमला का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नग्गल थाना प्रभारी पर हमला का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- पूछताछ में बोला- वारदात के समय नशे में था, कोर्ट ने पांच दिन के रिमांड पर भेजा
तीन अक्तूबर को हुई थी वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। नग्गल थाना प्रभारी पर हमला करने के एक आरोपी को सीआईए एक की टीम ने साहा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी यमुनानगर भागने की फिराक में था। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसका पांच दिन का रिमांड ले लिया है। सीआईए 1 के प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को शनिवार दिन में साहा के पास से गिरफ्तार किया गया। मुखबिरों की सूचना पर आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें दबिश दे रहीं थी। तब जानकारी मिली कि आरोपी साहा की तरफ से जाने वाला है। उसे दिन के समय में ही पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान छज्जूमाजरा निवासी निखिल के रूप में हुई है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जिस में समय हमला हुआ उस समय वह नशे में था। वह पेशेवर अपराधी नहीं है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी का पांच दिन का रिमांड लिया गया है, जिसमें आरोपी से हथियार बरामद किया जाएगा। इसके साथ ही आरोपी के अन्य साथियों के ठिकानों पर भी दबिश दी जाएगी।
जिले के नग्गल थाना क्षेत्र में बीती 3 अक्टूबर को थाना प्रभारी सुरेश कुमार पर हमला हुआ था। नग्गल थाना प्रभारी सुरेश कुमार अपनी कार से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में कुछ बदमाशों को एक युवक को पीटते देखा। खाकी का फर्ज निभाते हुए एसएचओ सुरेश कुमार अपनी गाड़ी रोककर उस युवक को बचाने के लिए आगे बढ़े। बदमाश पुलिस अधिकारी पर ही टूट पड़े।
विज्ञापन
चाकू और पत्थरों से किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो के अनुसार, बदमाशों ने एसएचओ सुरेश कुमार पर तेजधार हथियारों (चाकू) और पत्थरों से कई वार किए। इस अचानक हुए जानलेवा हमले में थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के छह दिन बाद वायरल हुए दो अलग-अलग वीडियो फुटेज ने पुलिस की जांच को आसान जरूर बनाया है। इन वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुख्य हमलावरों की पहचान कर ली है। पुलिस ने मामले में 2 नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटी हुई हैं।
- शंभू लाल, थाना प्रभारी, सदर, अंबाला