फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   3.90 lakh cheated in the name of sending to foreign

Ambala News: तुर्की भेजने के नाम पर 3.90 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
3.90 lakh cheated in the name of sending to foreign
अंबाला। तुर्की भेजने के नाम पर तीन व्यक्तियों से तीन लाख 90 हजार रुपये ठग लिए। बड़ागांव निवासी रवि चौहान, जगाधरी निवासी ललित कुमार और गोला गांव निवासी सतपाल सिंह पीड़ित का आरोप है कि पैसे देने के बाद 30 अगस्त को टिकट भी कराया था। पुलिस ने राहुल, मोहम्मद इरशाद आलम और अमित राज पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित गोला गांव निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि उसकी कुराली गांव में बर्तन भंडार के नाम से दुकान है। आरोपी राहुल उसकी दुकान पर आया था और बोला कि वह विदेश भेजने का काम करता है। भेजने के अलावा वहां पर काम भी दिला देगा। ऐसे में आरोपी ने प्रत्येक व्यक्ति को तुर्की भेजने के नाम पर एक लाख 30 हजार रुपये मांगे। इतने में बड़ागांव निवासी रवि चौहान और जगाधरी निवासी ललित कुमार और उसने जाने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

आरोपी ने पहले पासपोर्ट और फिर दो लाख 17 हजार रुपये की राशि ली। बाद में वह कहने लगा कि यह राशि नगद दो और पांच अगस्त को यह राशि दे दी। उसके बाद फिर आरोपी राहुल के कहने पर 70 हजार रुपये ऑनलाइन मोहम्मद ईसराद आलम के खाते में डाले। इतने में आरोपी बोलने लगा कि काम रुक गया है और 5 हजार की राशि और डालो। इस तरह थोड़े-थोड़े करके पूरी 3 लाख 90 हजार रुपये की राशि भेज दी। 30 अगस्त को पहले तो टिकट करवाई और फिर रद्द कर दी। बाद में वह सीधे मुंह बात नहीं करने लगे। गाली-गलौज के साथ-साथ जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed