{"_id":"646fafd7e18a6aabe90483c4","slug":"39-percent-more-rain-in-the-district-relief-from-heat-ambala-news-c-36-1-amb1002-3908-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जिले में 39 प्रतिशत अधिक बारिश, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जिले में 39 प्रतिशत अधिक बारिश, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
अंबाला। एक सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ ने अपना प्रभाव अच्छे से दिखाया है। इसके चलते जिले में 39 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। अगर प्रदेश की बात की जाए तो सिरसा में 503 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।
पिछले कई दिनाें से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दो दिन हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में कमी आ गई है। जहां तापमान अभी तक 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था, मगर अब 34 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है। इसमें सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा रही है। इसी प्रकार रात्रि तापमान में भी सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस की कमी रही। रात्रि तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को दोबारा से धूप निकल तो लोगों को लगा कि गर्मी रहेगी, मगर दोपहर बाद फिर से मौसम ने करवट ली और शहर व छावनी में बारिश आ गई। जिले में एक एमएम बारिश दर्ज की गई।
आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है एक्टिव
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मदन खिचड़ ने बताया कि एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो गया है। जिससे 28 मई को भी राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में बादलवाई, हवा व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।