{"_id":"682479c740579e8487055faa","slug":"380-grm-heroin-recovered-in-ambala-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heroin Recovered: अंबाला में पकड़ी गई ढाई करोड़ की हेरोइन, दिल्ली से तस्कर ला रहे थे सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heroin Recovered: अंबाला में पकड़ी गई ढाई करोड़ की हेरोइन, दिल्ली से तस्कर ला रहे थे सप्लाई
Wed, 14 May 2025 04:39 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 14 May 2025 04:39 PM IST
सार
पुलिस ने अंबाला में 380 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
हेरोइन के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से हेरोइन लाकर अंबाला व आसपास के क्षेत्रों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सीआईए-1 ने टैक्सी चालक सहित चार आरोपियों को काबू किया है। उनके कब्जे से 380 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है। पकड़े गए सभी आरोपी अंबाला छावनी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
मंगलवार सुबह मुखबिर ने सूचना दी थी कि दिल्ली से एक टैक्सी में हेरोइन आने वाली है। सूचना के बाद टीम ने मुलाना के पास मारकंडा पुल पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक टैक्सी दिल्ली की तरफ से आती दिखाई दी और उसने रुकने का इशारा किया। टैक्सी के रुकते ही टीम ने कार में बैठे युवकों को काबू कर लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो तीन युवकों से अलग-अलग मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। इसमें अंबाला छावनी के तेली मंडी निवासी कृश उर्फ काली से 300 ग्राम हेरोइन, ग्वाल मंडी निवासी अजय और विकास से 40-40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इस दौरान टैक्सी चालक सुशील को भी काबू किया गया।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
हरजिंदर सिंह, प्रभारी, सीआईए-1 ने जानकारी देते हुए कहा कि चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। इसमें मुख्य आरोपी कृश के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज जिसकी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन