फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   32 lockers were cut with a cutter after breaking into the co-operative bank, cash and jewelery were stolen.

Ambala News: को-ऑपरेटिव बैंक में सेंधमारी कर कटर से काटे 32 लॉकर, नकदी और जेवर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
32 lockers were cut with a cutter after breaking into the co-operative bank, cash and jewelery were stolen.
अंबाला सिटी। बलदेव नगर स्थित को-ऑपरेटिव बैंक में चोरों ने शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। कटर व अन्य उपकरणों की मदद से चोरों ने पहले बैंक की बाहरी और फिर भीतर लॉकरों की आरसीसी से बनी दीवार तोड़ी। कटर की मदद से करीब 32 लॉकरों को काटकर 24 में रखे जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। दो दिन की छुट्टी के बाद जैसे ही सोमवार नौ बजकर 40 मिनट पर मैनेजर ने कर्मचारियों संग मिलकर बैंक खोला तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

दीवार टूटी थी और कई लॉकर में महज खाली डिब्बे ही पड़े हुए थे। भारी पुलिस बल सहित सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने केंद्रीय सहकारी बैक लिमिटेड नारायणगढ़ रोड बलदेव नगर के मैनेजर भूषण लाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि लॉकर में रखी नकदी व जेवरात आदि की जानकारी केवल उपभोक्ताओं के पास होती थी। इसलिए सभी को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे और उसके बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर कितने की चोरी हुई।
विज्ञापन

शातिर चोर बैंक से सीसीटीवी व डीवीआर भी ले गए। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस तीनों दिन की फुटेज खंगाल रही है। उधर, जैसे ही बैंक में लॉकर टूटने की सूचना मिली तो उपभोक्ता भी पहुंच गए और जानकारी जुटाने लगे। हालांकि सुबह कर्मचारियों ने बैंक में नहीं जाने दिया, लेकिन बाद में टूटे लॉकरों की लिस्ट चस्पा कर दी। ऐसे में उपभोक्ताओं ने रोष जताते हुए कहा कि अब तो बैंक भी सुरक्षित नहीं, आखिर जाएं। वहीं बैंक में अपने लॉकर खाली करवाने की मांग भी कई उपभोक्ताओं ने उठाई। हालांकि उन्हें पुलिस की अनुमति मिलने तक रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर लॉकर थे खाली, वरना और ज्यादा हो सकता था नुकसान

मैनेजर द्वारा बैंक के बाहर टूटे लॉकरों की सूची चस्पा की गई तो पता चला कि अधिकतर लॉकर ही खाली पड़े थे। 32 लॉकर जो चोरों ने कटर से काटे थे, उसमें से भी 24 लॉकर ही उपभोक्ताओं के थे। ऐसे में बैंक के मुताबिक बाहर चस्पा की गई लिस्ट के हिसाब से 2 से लेकर 15 नंबर तक के लॉकर टूटे थे। इनमें 36, 37, 38 लॉकर भी शामिल थे। बलदेव नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि बैंक में दो सेफ बने हुए हैं और 90-90 लॉकर हैं। दोनों सेफ में से ही लॉकर साइड के कटर द्वारा काटे गए हैं।
खाली प्लाॅट में से होकर तोड़ी थी दीवार

नारायणगढ़ रोड स्थित बैंक के आसपास दिन के समय काफी चहल-पहल रहती है। आसपास अधिकतर दुकानें ही हैं। ऐसे में दिन के समय सेंधमारी करना मुश्किल हो सकता है। यही कारण था कि चोरों ने रिहायशी इलाके से कुछ दूरी पर स्थित बैंक को ही निशाना बनाया। खाली प्लाॅट की तरफ पड़ने वाली बैंक की दीवार में सेंधमारी कर भीतर दाखिल हुए। हालांकि पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है कि वारदात दिन में हुई है या फिर रात के समय।



चोर हैमर और कटर से दीवार तोड़कर बैंक में घुसे थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। चोरों का सुराग लगाने के लिए जांच एजेंसियां गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-रमेश कुमार, डीएसपी हेड क्वार्टर अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed