फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   32 lakh lost in the desire of abroad

Ambala News: विदेश की चाह में लगी 32 लाख की चपत

Sun, 06 Aug 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 06 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
32 lakh lost in the desire of abroad
अंबाला। विदेश भेजने का सपना दिखाकर व्यक्ति से 32 लाख 5 हजार 600 रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि बेटे व भतीजे को पहले तो पैसे लेने के बाद अलग-अलग देशों में घुमाया और वहां पर छोड़ दिया। बेटे को दुबई पुलिस ने वीजा खत्म होने पर काबू कर लिया। आखिर में बेटे व भतीजे को अपने खर्च से ही वापस भारत बुलाया। पुलिस ने आरोपी कंपनी के डायरेक्ट डीपी चौधरी, सीईओ राजन आर्य, सुखप्रीत सिंह, तरुण व विशाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डिफेंस इन्कलेव निवासी लखविंद्र ने बताया कि विशाल बुद्धिराजा उसके मकान में किराये पर रहता है। उसने बताया था कि उसका रिश्तेदार तरुण कुमार एक कंपनी को जानता है, जो बच्चों को विदेश भेजती है। उसने नोएडा की इनफो बर्थ इनोवेशंस के डायरेक्टर डीपी चौधरी, राजन आर्य, सुखप्रीत सिंह के बारे में बताया। कहा कि वह उसके बेटे परविंद्र सिंह व भतीजे दलजीत सिंह को कम पैसे में अच्छे विदेश में पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

उनकी बातों में वह आ गया। टिकट के लिए 11 लाख 50 हजार रुपये और उसके बाद दो से तीन देशों में घुमाया और दुबई में जाकर छोड़ दिया। उसके बाद बेटे परविंद्र का वीजा खत्म होने के कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। एजेंटों ने छुड़वाना तो दूर फोन तक उठाने बंद कर दिए। वह अपने खर्चे से अपने बच्चे को वापस भारत लेकर आए और दलजीत को भी अपने खर्च से लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी 24 नवंबर 2022 से 8 मार्च 2023 तक कुल राशि 32 लाख 5 हजार 600 रुपये ले चुके थे। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने 5 लाख का चेक दिया। चेक निर्धारित समय पर बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। पीड़ित ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत है और जो भी राशि देश सेवा करके अर्जित की थी, वह सारी आरोपियों ने ठग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed