फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   32 banks of the cantonment will be shifted to the square

Ambala News: छावनी के 32 बैंक होंगे स्क्वेयर में शिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
32 banks of the cantonment will be shifted to the square
अंबाला छावनी में जगाधरी रोड पर निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर का निरीक्षण करते कैंबिनेट मंत्री व विभ
अंबाला। हरियाणा की सबसे बेहतरीन इमारत अंबाला छावनी में निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर सह शॉपिंग माल की होगी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को अंबाला-जगाधरी रोड पर निर्माणाधीन इमारत का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों से बैठक और निरीक्षण के बाद उन्होंने यह जानकारी दी। बैंक स्क्वेयर सह शापिंग मॉल का जो असली नक्शा था ,उसी के मुताबिक इसे बनाया जाए। उन्होंने बताया इस इमारत में अंबाला छावनी के 32 बैंक शिफ्ट होंगे। अभी यह बैंक बाजारों में सड़कों पर हैं। बैंकों के आगे पार्किंग की समस्या के कारण पूरा दिन बाजारों में जाम लगा रहता है। इसलिए यह तय किया गया है कि सारे बैंक एक ही इमारत में आएं।
विज्ञापन

पिछली तरफ बनेंगे शोरूम
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बैंक स्क्वेयर के पिछली तरफ शोरूम बनाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि इसका प्रस्ताव बनाया जाए। वहीं अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग की छत मजबूत शीशे की होगी जिससे दिन के समय पूरी रोशनी बिल्डिंग में फैलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगी सुविधा
गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 111.53 करोड़ रुपए की लागत से 3.97 एकड़ में तीन मंजिला बैंक स्क्वेयर सह शापिंग मॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। आगे की इमारत में 52 शोरूम होंगे। इनमें पहले तल पर 21, दूसरे तल पर 18 और तीसरे तल पर 13 शोरूम होंगे। बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर लगभग 325 गाड़ियों को खड़ा करने की सुविधा होगी। बिल्डिंग में एसटीपी, कॉमन एरिया में एयर कंडीशन, बिल्डिंग के आगे ग्रीनरी, चार लिफ्ट, फायर अलार्म, फायर फाइटिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, दो ट्यूबवेल और अन्य सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed