फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   %जहां दुष्यंत, वहां हम’ के नारे लगा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

जहां दुष्यंत, वहां हम’ के नारे लगा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 03 Nov 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
%जहां दुष्यंत, वहां हम’ के नारे लगा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
 इनेलो पार्टी से दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को निष्कासित करने से पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में रोष है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह शहर के मानव चौक पर ताऊ देवीलाल की प्रतिमा के नीचे इनेलो कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और काली पट्टियां बांधकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने ओमप्रकाश चौटाला और अभय चौटाला के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत दुष्यंत और दिग्विजय को पार्टी से निकाला गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में इस दौरान मजबूती की जरूरत है, क्योंकि भाजपा राज में हर वर्ग दुखी है। अगर इनेलो में मजबूती होगी तो पार्टी को विजयी बनने से कोई नहीं रोक सकता। शनिवार को प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह कंबोज, पूर्व युवा जिला प्रधान अमरिंद्र सोंटा, अनिल जंधेड़ी, संदीप राणा, हलका प्रधान लाली मच्छौंडा, इनसो जिला प्रधान नवीन हरी, गगन धराला, दलबीर सोंटा, प्रताप चौड़मस्तपुर, दिग्विजय नंडयाली, अभिषेक नंडयाली, जगतार नंडयाली, असीम खैरा, विक्रम बाड़ा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं इस दौरान हरपाल सिंह कंबोज व विवेक चौधरी ने कहा कि दुष्यंत व दिग्विजय का पार्टी से बिना किसी वजह से निकाला जाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि 5 नवंबर को अजय चौटाला के जेल से बाहर आने पर अगली रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि ‘जहां दुष्यंत, वहां हम’।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed