फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   रन फॉर यूनिटी में एक साथ दौड़े 4500 लोग

रन फॉर यूनिटी में एक साथ दौड़े 4500 लोग

Thu, 01 Nov 2018 01:30 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी में एक साथ दौड़े 4500 लोग
रन फॉर यूनिटी में एक साथ दौड़े 4500 लोग
विज्ञापन

फोटो नंबर----9 से 20
कुछ दूरी तक मंत्री विज ने भी लगाई दौड़, बोले- देश को एकता के सूत्र में पिरोने में सरदार वल्लभ भाई पटेल का सबसे बड़ा योगदान
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बुधवार को माल रोड अंबाला छावनी में रन फॉर यूनिटी में लगभग 4500 प्रतिभागियों ने एक साथ दौड़ लगाई। इसे स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद कुछ दूरी तक वे भी दौड़े। इससे पूर्व उन्होंने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि भेंट की और प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस के 7 फुट 6 इंच के जवान राजेश बलि आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागी होने के बावजूद प्रशासन और कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा स्वच्छता पर विशेष बल दिया गया और समापन के एक दिन बाद पूरे क्षेत्र को पुन: साफ कर दिया गया। डीसी ने स्वास्थ्य मंत्री को सरदार पटेल के चित्र से युक्त स्मृति चिह्न भेंट किया और इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में सहयोग के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसमें विज भी शामिल हुए।
विज ने कहा कि देश की आजादी के बाद 565 छोटी-बड़ी रियासतों के रूप में अलग-अलग टुकड़ों में बंटे हुए भारत को एकसूत्र में पिराने जैसा साहसिक और कठिन कार्य सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता से ही संभव हो पाया था। पूर्व सरकारों ने सोची-समझी साजिश के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे अनेक देशभक्तों की अनदेखी की है और केवल एक ही परिवार को देश की आजादी और विकास का श्रेय दिया जाता रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी शरणदीप कौर बराड़, एसपी अशोक कुमार, एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम छावनी सुभाष चंद्र सिहाग, एसडीएम शहर मीनाक्षी दहिया, नगराधीश सुशील कुमार, कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अजय बवेजा, सोम चोपड़ा, बलविंद्र सिंह शाहपुर, जसबीर जस्सी समेत प्रशासन, पुलिस, गणमान्य लोग व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फोटो नंबर :: 25
सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया : सैनी
नारायणगढ़। राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिराने का काम किया। राज्यमंत्री ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत भाई पटेल जयंती को आज देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। रन फॉर यूनिटी को राज्यमंत्री ने झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरुद्वारा साहिब के पास सरदार जगीर सिंह तथा गुरजंट सिंह ने राज्य मंत्री सिरोपा भेंट किया। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, डीएसपी अमित भाटिया, राजेश बतौरा, नवीन शर्मा, नरेंद्र राणा कुराली, सुरेंद्र सैनी, अशोक पाल, जिया लाल सैनी आदि मौजूद रहे।
-------------------
फोटो नंबर :: 27
देश की अखंडता की शपथ ली
नारायणगढ़। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक विद्यालय, नारायणगढ़ में सरदार पटेल की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया व एसबीआई के प्रबंधक अभिषेक जय सिंह ने अध्यापकों व छात्रों को देश के प्रति एकता व अखंडता की शपथ दिलवाई। प्रधानाचार्य मीनाक्षी डोगरा ने छात्रों को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन के बारे में बताया।

----------------
मेरी पाठशाला में पटेल की जयंती मनाई
अंबाला कैंट। मेरी पाठशाला में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। समाजसेवी चंदर ने बताया कि उनके योगदान के कारण ही देश की जनता ने उन्हें आयरन मैन ऑफ इंडिया की उपाधि दी थी। भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले इस महान देशभक्त को श्रद्धांजलि देने के लिए सहायता सदन के पूर्ण भगत आनंद, नीरू, रितिका एवं अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed