{"_id":"5b6c9d2c4f1c1b9d3e8b611a","slug":"31533844780-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट दर्द से 9 साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट दर्द से 9 साल के बच्चे की मौत
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट दर्द से 9 साल के बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। गांव कक्कड़माजरा में एक प्रवासी मजदूर के बेटे की पेट दर्द से मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव वारिसों को सौंप दिया।
गांव कक्कड़माजरा के निकट स्थित एक ईंट भट्ठे पर ईंटों की पथाई करने के लिए प्रवासी मजदूर श्रीपाल अपने परिवार के साथ रहता है। श्रीपाल के बेटे राहुल ने अपने परिजनों को बताया कि उसके पेट में बहुत जोर से दर्द हो रहा है। उसे इलाज के लिए नारायणगढ़ लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि रास्ते में ही राहुल की मौत हो चुकी थी। सूचना शहजादपुर पुलिस को दी गई। पुलिस जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि बच्चे की मौत कैसे हुई है।