{"_id":"5b48f9604f1c1b4a748b47da","slug":"31531509088-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम कर्मी नहीं, दिहाड़ीदार मजदूर थे नाले में उतरे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम कर्मी नहीं, दिहाड़ीदार मजदूर थे नाले में उतरे कर्मी
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम कर्मी नहीं, दिहाड़ीदार मजदूर थे नाले में उतरे कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के मनमोहन नगर स्थित जीटी रोड से सटे नाले से बीते बुधवार और वीरवार को मृत मवेशियों को निकालने के लिए जिन कर्मियों को नाले में उतारा गया था वह निगम के कर्मचारी ही नहीं थे।
नगर निगम में कार्यरत सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि वीरवार को मामले की सूचना नगर निगम कमिश्नर को मिलने के बाद उन्होंने उन्हें नाले का निरीक्षण कर वहां से मवेशियों को निकलवाने का इंतजाम करने के लिए बोला था। उन्होंने बताया कि इस बारे जब नगर निगम के कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने नाले में उतरने से मना कर दिया।
सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा नाले में उतरने से मना करने पर वह स्वयं तीन लोगों को एक-एक हजार रुपये की दिहाड़ी पर लाए और नाले में से मृत मवेशियों को निकलवाया। उन्होंने कहा कि यह राशी उन्होंने स्वयं की जेब से दिहाड़ी पर लाए गए तीनों लोगों को दी। बता दें कि यह नाला कई फुट गहरा है और जीटी रोड से भी सटा हुआ है। इस नाले के चारों और कोई चारदीवारी भी नहीं है। वहीं वीरवार को नगर निगम में कार्यरत सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त द्वारा दिहाड़ी पर लाए गए तीनों मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा के नाले में उतार दिया गया। इस दौरान न तो उनके हाथों में दस्ताने थे, न ही मुंह पर कपड़ा और न ही अन्य किसी तरह की सुरक्षा का प्रबंध। बता दें कि अब तक नाले में से करीब 12 मवेशी निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण गोसेवा सोसायटी ने डीसी और एसपी को सौंपा ज्ञापन
नाले में मवेशियों के मिलने पर श्रीकृष्ण गोसेवा सोसायटी ने रोष जाहिर किया है। श्रीकृष्ण गोसेवा सोसायटी के प्रधान अजय चावला (मोनू) ने कहा कि अमर उजाला में प्रकाशित खबर देखने के बाद उन्होंने सोसायटी सदस्यों के साथ मीटिंग कर डीसी शरणदीप कौर बराड़ और एसपी कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सोसायटी ने एसपी और डीसी को ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इन दिनों गो तस्करी के मामले बहुत बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि गत माह भी गो तस्करी को रोकने के लिए जब उनकी टीम मौके पर पहुंची थी तो गो तस्करों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। हालांकि उसके बाद एसपी ने उन्हें रात के समय गो तस्करों पर रोक लगाने के लिए पुलिस भेजने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन को इसकी ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
पुलिस के साथ देंगे पहरा
श्रीकृष्ण गोसेवा सोसायटी के प्रधान अजय चावला (मोनू) ने कहा कि मवेशियों का इतनी संख्या में मरना सोसायटी ही नहीं बल्कि हर हिंदू के लिए बेहद दुख की बात है, क्योंकि हिंदू धर्म में जहां गाय की पूजा की जाती है वहां ऐसी घटनाएं होना पुलिस पर सवालिया निशान लगाती है। उन्होंने कहा कि उनकी सोसायटी ने यह फैसला लिया है कि जिस जगह से यह मृत मवेशी मिले हैं, उस जगह पर रोजाना पुलिस के साथ पहरा देंगे, ताकि पता चल सके कि यह हरकत कौन कर रहा है।