{"_id":"5af202504f1c1b05418b8d86","slug":"31525809744-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- जालंधर से गोल्डन टेंपल में जा रहे थे मेरठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- जालंधर से गोल्डन टेंपल में जा रहे थे मेरठ
Updated Wed, 09 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर से मेरठ जा रही महिला ने ट्रेन में दिया बेटी को जन्म
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
जालंधर से मेरठ जा रही एक महिला ने सोमवार देर रात ट्रेन में बेटी को जन्म दिया। पति के साथ सफर कर रही महिला आसिफा को जब प्रसव पीड़ा हुई तो अन्य महिलाओं ने ट्रेन में ही डिलीवरी कराई। इसके बाद ट्रेन जैसे ही कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस से कैंट सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी मुताबिक दंपति मेरठ के गांव कस्बलावड़ निवासी है और महिला का पति मोहम्मद नौशाद जालंधर में मजदूरी करता है। सोमवार को वह पत्नी के साथ गोल्डन टेंपल मेल के स्लीपर कोच में सफर कर रहे थे कि अंबाला पहुंचने से पहले रात करीब दो बजे 27 वर्षीय आसिफा को प्रसव पीड़ा हुई। इसी बीच ट्रेन में मौजूद अन्य महिलाओं ने आसिफा की मदद की और कोच में ही पर्दे लगाकर डिलीवरी करवाई। अन्य यात्रियों ने जब मामले की जानकारी ट्रेन में तैनात टीटीई को दी, इसके बाद ट्रेन जैसे ही कैंट स्टेशन पर पहुंची तो जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस में कैंट सिविल अस्पताल में ले जाया गया और दोनों को प्राथमिक इलाज दिया गया।
डॉक्टरों ने डिलीवरी में समय बताया था : पति
महिला आसिफा के पति मोहम्मद नौशाद ने बताया कि उसे उम्मीद नहीं थी कि ट्रेन में ही उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पत्नी को नौ माह का गर्भ था, मगर डॉक्टरों ने अभी कुछ दिन और डिलीवरी में बताए थे। इसी वजह से वह अपनी पत्नी को गांव ले जा रहा था ताकि वहां घर में उसकी देखभाल हो सके। मगर उसे अंदाजा नहीं था कि ट्रेन में ही पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो जाएगी।