{"_id":"5ac5231f4f1c1bbf618b5720","slug":"31522869023-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों में विकास योजनाओं का उद्घाटन 7 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों में विकास योजनाओं का उद्घाटन 7 को
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन गांवों में विकास योजनाओं का उद्घाटन सात को
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज सात अप्रैल को अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के तीना गांवों में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया एडवाइजर डॉ. अनिल दत्ता ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री इस दिन एक करोड़ 71 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि गांव बरनाला में 20 लाख रुपये से बनाई गई योगशाला की चार दीवारी, 25.56 लाख रुपये से बनाए गए नाले, 15 लाख रुपये से बनाए गए हॉल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा इसी गांव में 24.15 लाख रुपये से बनाए गए श्मशानघाट के रास्ते, शेड, बरामदा और शौचालय और गोगा मेड़ी के नजदीक आठ लाख रुपये की लागत से बनाए गए शेड का भी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री सात मार्च को ही गांव खतौली में 26.70 लाख रुपये से बनीं इंटरलॉकिंग गलियों और नालियों, 10.22 लाख रुपये से रविदास भवन के नवीनीकरण चार दीवारी के कार्यों का उद्घाटन करेंगे। गांव जनैतपुर में 17 लाख रुपये से सामुदायिक केंद्र में बनाए गए शेड का उद्घाटन करने के साथ 24.27 लाख रुपये की लागत से गांव में बनाई गई इंटरलॉकिंग गलियों और नालियों का उद्घाटन करेंगे।