{"_id":"5abfe4a34f1c1bc3618b4be1","slug":"31522525347-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज ने पानीपत एसपी से बात कर पत्थर फैंकने वाले युवक को दी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज ने पानीपत एसपी से बात कर पत्थर फैंकने वाले युवक को दी माफी
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज ने पानीपत एसपी से बात कर पत्थर फेंकने वाले युवक को दी माफी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी पर पानीपत में हमला करने के आरोपी और उसके साथी को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने माफी दे दी है। अनिल विज ने सब कुछ भुलाने की बात कहकर आरोपियों को माफी देने के मामले पर पानीपत के पुलिस अधीक्षक से बात भी की। ज्ञात रहे कि गत दिवस पानीपत में संपन्न हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक से वापस लौटने के दौरान सचिवालय में एक युवक ने स्वास्थ्य मंत्री की कार पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक और उसके एक साथी को हिरासत में लिया था। मंत्री विज ने आरोपियों को माफी दिए जाने की पहल करते हुए पानीपत के पुलिस कप्तान राहुल शर्मा से बात की है। विज ने कहा कि एक व्यक्ति ने गाड़ी पर पत्थर मार दिया था। जो हो गया, सो हो गया अब उन्हें माफ कर देना चाहिए। इस प्रकरण को भुला दिया जाना चाहिए।