फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   प्रेमिका ने शादी के लिए दबावा बनाया तो प्रेमी ने चाकुओं से गोद कर दी हत्या, बेटे का गला रेता

प्रेमिका ने शादी के लिए दबावा बनाया तो प्रेमी ने चाकुओं से गोद कर दी हत्या, बेटे का गला रेता

Wed, 28 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका ने शादी के लिए दबावा बनाया तो प्रेमी ने चाकुओं से गोद कर दी हत्या, बेटे का गला रेता
प्रेमिका ने शादी के लिए दबावा बनाया तो प्रेमी ने चाकुओं से गोद कर दी हत्या, बेटे का गला रेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट/शहजादपुर।
प्रेमिका ने शादी के लिए दबाव बनाया तो प्रेमी ने गला रेत कर विवाहिता की उसके बच्चे के सामने ही हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए विवाहित के 11 वर्षीय बेटे का भी गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपी ने शव को घर में छिपा दिया और खुद माथा टेकने के लिए अमृतसर चला गया। वहां से लौटकर उसने दोनों के शवों को घर से सात किमी दूर से गांव बड़ागांव के पास से गुजर रही बेगना नदी की तलहटी में दफना दिया। दोहरे हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब पति ने विवाहिता के गायब होने की शिकायत पुलिस से की। जांच के दौरान पुलिस ने विवाहिता के पति से मिले सुराग के बाद शक के आधार पर प्रेमी को हिरासत में लिया तो उसने पूरी कहानी उगल दी। इससे पहले तक पुलिस दोनों को प्रेमी के भगाने का मामला मानकर जांच कर रही थी। पुलिस ने शवों को बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से पटियाला पंजाब के गांव बल्लोपुर की रहने वाली 31 वर्षीय कमलप्रीत की शादी गणौली के हरजिंदर के साथ 12 वर्ष पहले हुई थी। इस शादी से उसे एक बेटा राहुल हुआ। कमलप्रीत 19 मार्च को सुबह वह अपने पिता के घर गांव बल्लोपुर (पटियाला) जाने की कहकर घर से निकली थी। उसके साथ उनका बेटा 11 वर्षीय राहुल भी था। इसके बाद महिला के पति हरिजंदर ने शाम को पत्नी के फोन पर संपर्क किया, तो उसने बताया कि वह अभी शहजादपुर में ही है। इसके बाद कमलप्रीत का फोन बंद हो गया। कई बार लगाने पर भी कमलप्रीत का फोन नहीं लगा। जब पत्नी का पता नहीं चला, तो 21 मार्च को हरजिंदर ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत पुलिस से कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हरजिंदर को अपनी पत्नी के चरित्र पर बहुत दिनों से संदेह था। इसलिए उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और बच्चे को गायब करने में सुमित उर्फ नीटू का हाथ हो सकता है। पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर जांच की तो पता चला कि नीटू कैटरिंग का काम करता था। वह शादियों में वेटर का कार्य करता था। गणौली में करीब एक साल पहले एक शादी हुई थी। इसमें कमलप्रीत भी गई थी। वहीं पर कमलप्रीत की मुलाकात नीटू से हुई। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों का मिलना शुरू हो गया। बाद में दोनों में प्रेम हो गया। इसके बाद पुलिस ने नीटू की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि नीटू अपने रिश्तेदारों के पास यमुनानगर जिले के गांव सैदोपुर में हो सकता है। पुलिस ने दो दिन पहले सैदोपुर में दबिश दी तो नीटू वहां से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने सैदोपुर गांव के सरपंच को बताया कि अंबाला के बड़ागांव की एक विवाहिता महिला और उसका बेटा गायब है। शक है कि नीटू उन्हें लेकर भागा है। दोनों का अभी तक पता नहीं चला है। इस पर सरपंच ने पुलिस को मदद का आश्वासन दिया। सोमवार रात पुलिस को गांव सैदोपुर से सूचना मिली की आरोपी को गांव वालों ने पकड़ लिया है। इसके बाद पुलिस ने नीटू को वहां से हिरासत में ले लिया। मंगलवार सुबह नीटू को शहजादपुर थाने लाया गया। यहां पूछताछ में खुलासा हुआ कि नीटू ने दोनों की हत्या कर दी है और शव नदी की तलहटी में दबा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मार्च को ही कर दी थी हत्या
पूछताछ के दौरान नीटू ने पुलिस को बताया कि अपनी प्रेमिका कमलप्रीत और उसका बच्चा 19 मार्च को उसके पास आए थे। 20 मार्च को कमलप्रीत ने शादी की जिद की तो वह आपे से बाहर हो गया। बात ज्यादा बढ़ी तो उसने गुस्से मेें आकर 20 मार्च की शाम को ही कमलप्रीत और उसके बच्चे का मर्डर कर दिया। उसने शवों को घर में छिपा दिया। वह गांव में अपने घर में अकेला रहता था। इसलिए किसी को इस बारे में पता नहीं चला। इसके बाद वह 20 मार्च को ही अमृतसर स्थित गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए चला गया। 21 मार्च को गांव लौटा। रात में दोनों के शवों को बेगना नदी में ले जाकर दफना दिया। वहां से वह यमुनानगर के कस्बा सढौरा के गांव सैदोपुर अपने नाना के घर चला गया।
बेटे के सामने किया मां का मर्डर
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी नीटू ने बताया कि महिला कमलप्रीत उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी से तंग आकर आरोपी ने ग्यारह साल के राहुल के सामने ही उसकी मां का मर्डर कर दिया। इसके बाद आरोपी ने राहुल का गला रेत दिया।
आरोपी की निशानदेही पर बरामद किए शव
वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी नारायणगढ़ राजबीर सिंह, सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंच गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में शहजादपुर पुलिस ने आरोपी सुमित उर्फ नीटू को उसके गांव बड़ागांव में लेकर आई। यहां पर उसके घर में छानबीन की। वहां से सीन ऑफ क्राइम की टीम ने खून के सैंपल लिए। साथ ही उस बाइक को भी बरामद किया, जिस पर रख कर आरोपी ने दोनों के शवों को नदी में दबाया था। यहां से आरोपी को शवों को दबाने वाले स्थान पर ले जाया गया। वहां पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर शवगृह नारायणगढ़ में रखवा दिया।


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि महिला शादी का दबाव बना रही थी। इस पर उसने महिला का मर्डर कर दिया। महिला की हत्या के बाद उसके ग्यारह साल के बच्चे की भी हत्या कर दी। उसने दोनों के शव बेगना नदी में दबा दिए थे। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए है। हत्या करने वाले हथियार को बरामद किया जाना है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
- शैलेंद्र कुमार, एसएचओ, थाना शहजादपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed