{"_id":"5aa4351f4f1c1ba3758b4b7d","slug":"31520710943-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- मामला केबल धोखाधड़ी मामले में मंत्री विज के भतीजे का नाम आने का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- मामला केबल धोखाधड़ी मामले में मंत्री विज के भतीजे का नाम आने का
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला में दबिश देगी पटियाला पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
पटियाला पुलिस आगामी दिनों में अंबाला में जल्द दबिश देगी। धोखाधड़ी मामले की छानबीन में जुटी पुलिस सिटी स्थित ओम केबल नेटवर्क व अन्य स्थानों पर दस्तावेजों की पड़ताल कर सकती है। पटियाला कोतवाली थाना प्रभारी जसपाल के अनुसार इस मामले में अभी चार लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता जगदीप ने जो आरोप लगाए है उसपर अभी जांच की जा रही है। जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो इस मामले में आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। बता दें कि सात मार्च को पटियाला पुलिस ने विकास पुरी के अलावा मंत्री विज के भतीजे गौरव के अलावा राज्यमंत्री नायब सैनी के नजदीकी रणधीर व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आरोप था कि फर्म के जाली दस्तावेज तैयार की फर्म के बैंक एकाउंट से पैसा निकाला गया है। मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल गरम हो गया था और कांग्रेस व इनेलो ने इस मामले को लेकर मंत्री अनिल विज के इस्तीफे की मांग तक कर डाली थी।