{"_id":"65b97bbbcf507e34d90922b8","slug":"305-lakh-cheated-in-the-name-of-work-visa-ambala-news-c-36-1-sknl1017-117634-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: वर्क वीजा के नाम पर 3.05 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: वर्क वीजा के नाम पर 3.05 लाख ठगे
विज्ञापन
अंबाला सिटी। टोबैगो देश का वर्क वीजा लगाने के नाम पर सिटी सदर थाना क्षेत्र के कोंकपुर गांव निवासी निर्मल सिंह से तीन लाख पांच हजार की धोखाधड़ी की। पुलिस ने हरविंद्र सिंह उर्फ युवराज पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कोंकपुर गांव निवासी निर्मल सिंह ने बताया कि वह ड्राइवरी करता है। वाहन चालक का कार्य करता है। उसके मिर्जापुर गांव निवासी दोस्त बिंदर से विदेश जाने की बात कहीं थी। फिर उसने अपने दोस्त हरविंद्र सिंह युवराज से मिलवाया था। बताया था कि वह विदेश भेजने का काम करता है। उसके भेजे गए काफी लोग विदेश में सैटल हो चुके हैं।
संपर्क करने आरोपी ने बताया कि टोबैगो देश का वर्क वीजा लग रहा है और तीन साल का वर्क परमिट मिलेगा। कम से कम 1 लाख रुपये वेतन, खाना-पीना व रहना उनका होगा। यह सुनने के बाद विदेश जाने के लिए हां कर दी और आरोपी ने करीब 3 लाख 50 हजार रुपये का खर्च बताया था 3 अक्तूबर 2021 को 40 हजार रुपये लेने के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस तरह करीब 3 लाख 5 हजार रुपये लेने के बाद 27 अक्तूबर 2021 को आरोपी ने उसे पंजाब ले गया और वहां रात को होटल में रुकने के बाद अगले दिन पंजाब से तीनों लोग दुबई गये। बाद में आरोपी ने न्यूजीलैंड का वीजा लगवाने की बात कहीं। इस तरह से आरोपी ने बाद में उसे झांसे में रखा और फिर मना करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। पैसे भी नहीं लौटाए।