फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   300 players will show their strength in the football league300 players will show their strength in the football league

Ambala News: फुटबॉल लीग में दम दिखाएंगे 300 खिलाड़ी

Mon, 15 Dec 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 15 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
300 players will show their strength in the football league300 players will show their strength in the football league
जगाधरी। हरियाणा राज्य फुटबॉल लीग का शुभारंभ बुधवार को होगा। यह प्रतियोगिता तेजली खेल परिसर के फुटबॉल मैदान में 17 से 21 दिसंबर तक कराई जाएगी। यह प्रदेश में होनी वाली यह पहली फुटबॉल लीग है, जो दिल्ली के तर्ज पर करवाई जा रही है। इसमें प्रदेश के आठ जिलों के करीब 300 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को लेकर जिला फुटबॉल संघ की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार सुबह नौ बजे मुख्यातिथि राजस्व एवं स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल करेंगे। वहीं, समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्यातिथि रहेंगे। वे विजेताओं को ट्रॉफी देकर, पदक पहना व पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद व हिसार की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के लिए मंगलवार शाम तक पंजीकरण करवाया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दूसरे जिलों से आए खिलाड़ियों के रहने व खान-पान की व्यवस्था तेजली खेल परिसर के होस्टल में ही की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed