फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   30 bottles of liquor found from AC coach of Amritsar-Bandra Paschim Express

अमृतसर-बांद्रा पश्चिम एक्सप्रेस के एसी कोच से मिलीं शराब की 30 बोतलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
30 bottles of liquor found from AC coach of Amritsar-Bandra Paschim Express
अंबाला। अमृतसर से बांद्रा की तरफ जा रही पश्चिम एक्सप्रेस के एसी कोच से जीआरपी ने शराब की 30 बोतलें जब्त की। जीआरपी की कार्रवाई से घबराया तस्कर ट्रेन में ही कहीं छिप गया। आसपास बैठे यात्रियों ने बताया कि बैग काफी देर से लावारिस पड़ा था।
विज्ञापन

जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रेन संचालन आरंभ होते ही फिर से ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी का खेल शुरू हो गया है, हालांकि जीआरपी खुफिया तंत्र की मदद से शराब तस्करी पर रोक लगाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में जीआरपी ने ट्रेन नंबर 02926 पश्चिम एक्सप्रेस से शराब बरामद की। एसआई राजकुमार के अनुसार ट्रेन सोमवार दोपहर लगभग 1:10 बजे प्लेटफार्म नंबर 3 पर आई। जांच के दौरान जब वह एसी कोच नंबर ए-1 में पहुंचे तो यहां सीट के नीचे एक फौजी बैग पड़ा हुआ था। बैग खोलने पर अंदर चंडीगढ़ मार्का की 30 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed