फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   299 pigs killed and buried after confirmation of African swine flu

अफ्रीकी स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद 299 सूअरों को मारकर दफनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
299 pigs killed and buried after confirmation of African swine flu
अंबाला। पंजाब के बाद अफ्रीकी स्वाइन फ्लू की अंबाला में दस्तक के बाद विभाग अलर्ट हो गया है। नारायणगढ़ के भूरेवाला स्थिति एक पिगरी फार्म के करीब 546 सूअरों में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद सोमवार को पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने उनको मारने की प्रक्रिया की। संक्रमण को आगे फैलने से रोकने के लिए विभाग ने करीब 299 सूअरों को इंजेक्शन देकर मृत किया।
विज्ञापन

विभाग द्वारा गठित इंफेक्टिड, सर्विलांस सहित फ्री टीमों ने पूरे इलाके का मुआयना किया। टीमों के सदस्यों ने करीब 15 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई के बाद सूअरों को दफनाया। सोमवार सुबह से ही विभाग इस प्रक्रिया में जुट गया था। संक्रमण न फैले इसके लिए पिगरी फार्म के एक किलोमीटर के क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया। गत दिवस नारायणगढ़ के भूरेवाला पिगरी फार्म में सूअरों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए थे। पशु पालन विभाग ने इनके सैंपल भोपाल लैब में भेजे थे वहां सूअरों में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। वहीं पिगरी फार्म के 10 किलोमीटर एरिया को सर्विलांस एरिया बनाया गया है।
विज्ञापन

फार्म मालिक को मिलेगा मुआवजा
मंगलवार को पशुपालन विभाग की ओर से सूअरों को मारने की प्रक्रिया की जाएगी। शेष बचे 247 सूअरों को जमीन में दफनाया जाएगा। मारने की प्रक्रिया के दौरान संक्रमण न फैले, इसके लिए कड़े नियमों का पालन किया जाता है। किसी को भी कीट के बिना पास जाने नहीं दिया जाता। नारायणगढ़ के भूरेवाला में जिस पिगरी फार्म मालिक के सूअरों का मारा जा रहा है उसे विभाग की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए सभी सूअरों का वेट दर्ज किया जा रहा है और उसी आधार पर उसका मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 322 पिगरी फार्म
पशुपालन विभाग के मुताबिक जिले में 322 पिगरी फार्म हैं। ज्यादातर छोटे-छोटे हैं। इनमें से केवल 12 पिगरी फार्म ऐसे हैं जिसमें 100 से ज्यादा सूअर हैं। ऐसे में पशुपालन विभाग इन सभी फार्म पर अपनी नजर बनाए हुए है। हालांकि, अभी तक किसी भी फार्म में इस तरह का मामला सामने नहीं आया है। विभाग के मुताबिक पंजाब में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया था। अंबाला की सीमा के साथ ही पंजाब लगता है इसलिए कोई संक्रमित सूअर फार्म में आ गया होगा।

भूरेवाला के एक पिगरी फार्म में 548 सुअरों में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू पाया गया था। इस फ्लू से सुअर की मौत 100 प्रतिशत तक तय होती है। इसे रोकने के लिए कोई वैक्सीनेशन नहीं है। ऐसे में संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए सुअरों को मारा जाता है। पहले दिन 299 और मंगलवार को बाकी सुअरों को मारने की प्रक्रिया की जाएगी। अन्य 322 पिगरी फार्म पर पूूरी नजर बनी हुई है।
-डॉ. प्रेम सिंह, उप निदेशक, पशुपालन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed