फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   28 roadways drivers became yard masters after 31 years

Ambala News: रोडवेज के 28 चालक 31 साल बाद बने यार्ड मास्टर

Tue, 20 May 2025 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
28 roadways drivers became yard masters after 31 years
अंबाला। परिवहन विभाग ने 31 साल बाद रोडवेज के चालक और परिचालकों को पदोन्नति दी है। इनमें वर्ष 1994 से लेकर 2000 तक भर्ती होने वाले चालक और 2008 में भर्ती होने वाले परिचालक शामिल हैं।
विज्ञापन

ताजा आदेशों में परिवहन विभाग ने चालकों को यार्ड मास्टर तो परिचालकों को उप निरीक्षक बनाया है। शुक्रवार की शाम को चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय से डायरेक्टर जनरल स्टेट ट्रांसपोर्ट हरियाणा की ओर से निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा 15 उप निरीक्षक रोहतक से बनाए गए हैं। जबकि गुरुग्राम, रेवाड़ी और पंचकूला से सबसे कम एक एक सब इंस्पेक्टर बनाए गए हैं। इसी तरह से सबसे ज्यादा अंबाला से चार यार्ड मास्टर बनाए हैं। वहीं अंबाला में आठ परिचालकों को उप निरीक्षक बनाया गया है। अब यह सभी उप निरीक्षक अपने कार्य संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

145 परिचालक बने उप निरीक्षक : हिसार में 8, भिवानी में 6, सिरसा में 5, दिल्ली में 10, पानीपत में 8, सोनीपत में 14, रोहतक में 15, फरीदाबाद में 3, झज्जर में 12, जींद में 13, अंबाला में 8, आईएसबीटी दिल्ली में 2, फतेहाबाद में 8, करनाल में 4, पलवल में 4, चंडीगढ़ में 4, कैथल में 10, कुरुक्षेत्र में 3, चरखी दादरी में 2, यमुनानगर में 4, गुरुग्राम में 1, रेवाड़ी में 1 और पंचकुला में 1 परिचालक को उप निरीक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार हिसार में 1, भिवानी में 2, सिरसा में 3, दिल्ली आदि में डिपो में यार्ड मास्टर के पद पर तैनात किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed