{"_id":"60f488538ebc3e734e1ff81f","slug":"277-girls-and-minor-girls-were-raped-in-three-and-a-half-years-ambala-news-knl769640191","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन साल में 277 बच्ची और नाबालिग युवतियों से हुआ दुराचार और छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन साल में 277 बच्ची और नाबालिग युवतियों से हुआ दुराचार और छेड़छाड़
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बीते साढ़े तीन साल में जिले में बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है। रिश्तों की परवाह न करते हुए अपनों ने ही अपनों की अस्मत लूट ली। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस अवधि में 277 बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आईं। उधर पुलिस ने भी इस तरह के संगीन मामलों में कार्रवाई करते हुए अधिकतर मामलों के दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया।
पुलिस के लिए गनीमत यह रही कि सभी मामलों में आरोपी पकड़े गए, उन्हें सलाखों के पीछे धकेल दिया गया। पोक्सो एक्ट के इन मामलों में कोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार किया, अधिकतम आरोपियों को कठोर सजा दी जा चुकी है जबकि कुछ मामले विचाराधीन हैं।
ये मामले आए सामने
- नारायणगढ़ क्षेत्र में स्थित ईंट के भट्ठे पर खेलती बच्ची संदिग्धावस्था में गायब हो गई। तलाश के दौरान वह नजदीक स्थित सुनसान जगह खून से लथपथ मिली, मामा को पुलिस ने पकड़ा।
विज्ञापन
- स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर आ रही बच्ची से चालक ने सुनसान जगह छेड़खानी की। परेशान बच्ची ने मां के पूछने पर सच बताया तो परिवार ने स्कूल जाकर हंगामा किया। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट से दस साल की सजा हुई।
- दूसरी पत्नी के हरिद्वार जाने के बाद सौतेले पिता ने बेटी से गलत काम किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पेट दर्द के बाद घटना सामने आई तो महिला ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया, आरोपी को कोर्ट से सजा हुई।
- चचेरे भाई ने बहन के साथ गलत काम किया जब परिवार घर से बाहर गया था। जांच में लड़की गर्भवती निकली।
- सेक्टर-9 से कुछ दिन पूर्व घर के बाहर खेलते-खेलते गायब हुई तीन साल की बच्ची श्मशान के पास खून से लथपथ मिली। मानसिक तौर से परेशान पड़ोसी को पकड़ा गया, जोकि उसे अपने साथ ले गया था।
बच्ची और नाबालिग युवतियों के साथ साथ दुष्कर्म और छेड़खानी की जो घटनाएं हुई हैं। इनमें रिश्तेदार ज्यादातर शामिल पाए गए। जिले के विभिन्न थानों में पोक्सो एक्ट के केस दर्ज किए गए। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। काफी को सजा भी हो चुकी है, जो मामले विचाराधीन हैं, उनकी पुलिस पैरवी कर रही है ताकि ऐसे किसी आरोपी का बचाव न हो, उसे हर हाल में कोर्ट से सजा कराई जा सके।
हामिद अख्तर, एसएसपी, अंबाला।