फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   27 newly found corona infected including two travelers from abroad

विदेश से आए दो यात्रियों समेत 27 नए मिले कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
27 newly found corona infected including two travelers from abroad
अंबाला छावनी के संत निवास में वैक्सीन लगवाता हुआ। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। अंबाला में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। रविवार को 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें दो विदेश से आए दो लोग भी शामिल हैं। विदेश से आए इन दो लोगों में एक कतर से तो दूसरा इटली से आया है। इनके सैंपल दिल्ली जांच के लिए भेजे गए हैं। ताकि ताकि इनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट संक्रमण है या नहीं इसके बारे में पता चल सके। रविवार को संक्रमित मिले लोगों में चार छात्र भी शामिल हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों पर भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित मिले लोगों अंबाला सिटी से छह, अंबाला कैंट से 10, चौड़मस्तपुर से चार, शहजादपुर से दो, बराड़ा से तीन, मुलाना से दो मामले सामने आए हैं। इन्हें आईसोलेट किया गया है। नए संक्रमित मरीज मिलने बाद जिला में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 30300 हो गई है। इसमें से रविवार को डिस्चार्ज किए गए 2 मरीजों समेत 29656 मरीज ठीक हो चुके हैं। 135 केस सक्रिय हैं। कोरोना से 509 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

दोनों वैक्सीन लगा चुके लोग भी हो रहे संक्रमित
जिन लोगों ने कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगाए हैं वह भी संक्रमित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो उन मरीजों में ज्यादा भयावह लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। वह तेजी के साथ ठीक भी हो रहे हैं। रविवार को संक्रमित मिले 27 लोगों में से 16 ने कोविशील्ड के दोनों टीके लगाए हुए थे। 2 मरीज ऐसे हैं जिन्होंने कोवाक्सीन का पहला टीका लगाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशों से आए 199 लोगों की तलाश में जुटा स्वास्थ्य विभाग
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार विदेशों से कुल 2079 व्यक्ति आए हैं। इसमें से स्वास्थ्य विभाग ने 1506 लोगों को ट्रेस कर लिया है और जांच की प्रक्रिया चल रही है। जबकि 199 लोग ऐसे जो अभी भी स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिले हैं। क्योंकि इनके पते और फोन नंबर दोनों ही गलत है इस कारण स्वास्थ्य विभाग को इनकी तलाश करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाकी 374 लोग अन्य राज्यों व जिलों से संबंधित हैं।
सैंपलिंग का कार्य भी हुआ तेज
स्वास्थ्य विभाग की ओर सैंपलिंग का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है। रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1135 कोरोना के सैंपल लिए गए हैं। जबकि विभाग अभी तक 743525 सैंपल ले चुका है। इसमें से 659153 आरटीपीसीआर से तो 81326 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं। अब रविवार को लिए गए कुल सैंपलों की रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है।

---------------
हमारी ओर से तेजी के साथ सैंपल लेने का कार्य किया जा रहा है। जो भी संक्रमित आ रहे हैं। उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है। ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed