फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   27 complaints were received in the camp, 10 were resolved

Ambala News: शिविर में आईं 27 शिकायतें, 10 निपटाईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
27 complaints were received in the camp, 10 were resolved
अंबाला सिटी। नगर निगम में आयोजित समाधान शिविर के दौरान 27 शिकायतें प्राप्त हुई और इनमें से मात्र 10 शिकायतों का मौके पर ही समाधान हो पाया जबकि शेष शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए विभागीय अधिकारी ने दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के निवारण हेतु अंबाला के सभी नगर निकायों एवं खंडों में निरंतर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में डीएमसी दीपक सूरा की अध्यक्षता में यह शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

यह बताईं समस्याएं
जग्गी गार्डन निवासी शशि बाला व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बलदेव नगर ने बताया कि वो प्रॉपर्टी आईडी संबंधी समस्या को लेकर समाधान शिविर में पहुंची थीं। थोड़े ही समय में उनकी समस्या का निवारण हो गया। प्रॉपर्टी आईडी में पता व मोबाइल नंबर की गलती के कारण वो काफी दिनों से परेशान थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही शिवालिक कॉलोनी निवासी सुखदेव धीमान, काकरू गांव निवासी सुरेंद्र कौर, प्रेम नगर से अनिल कुमार, रंजीत नगर से मीना शर्मा, नदी मोहल्ला से सुनील शर्मा, सुल्तानपुर से सत्यदेव भी प्रॉपर्टी आईडी की खामियों को दूर करवाने के लिए नगर निगम पहुंचे थे और उनकी समस्या का भी कुछ ही समय में समाधान कर दिया गया।

ग्रामीण क्षेत्र से आईं दो समस्याएं

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को शहजादपुर में दो समस्याओं का समाधान किया गया। इसके अलावा साहा में दो, नारायणगढ़ में चार लोगों ने अपनी समस्याओं रखी। इन लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed