{"_id":"6079f79a8ebc3e8d2b2dd5b7","slug":"269-new-case-found-of-corona-ambala-news-knl674511163","type":"story","status":"publish","title_hn":"269 नए संक्रमित केस मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 1857","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
269 नए संक्रमित केस मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 1857
विज्ञापन
कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। शुक्रवार को एक दिन में 269 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हजार 610 पहुंच गई है। एक्टिव केस भी बढ़कर 1857 पहुंच गए हैं। इस कारण जिले में इलाज की दर घट कर 87.75 प्रतिशत रह गई है। अभी तक जिले में 178 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। लगातार हो रही मृत्यु के चलते औसत मृत्यु दर अब 1.06 प्रतिशत हो गई है। अभी तक जिले में 14 हजार 675 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसमें शुक्रवार को ठीक हुए 106 मरीज भी शामिल हैं। वहीं अभी तक 2 लाख 47 हजार 521 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
---------------
अभी तक लिए गए 2 लाख 91 हजार 348 सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में अब तक 2 लाख 91 हजार 348 सैंपल लिए गए हैं। कुल सैंपलों में से 42507 सैंपल एंटिजन किट से तो 2 लाख 48 हजार 841 सैंपल आरटीपीसीआर से लिए गए हैं।
--------------------
यहां से मिले संक्रमित मरीज
अंबाला सिटी 128, अंबाला कैंट से 49, शहजादपुर से 20, मुलाना से 12, बराड़ा से 1, नारायणगढ़ से 10, चौड़मस्तपुर से 49 मरीज मिले हैं। इसमें सोनिया कॉलोनी अंबाला सिटी, बस्ती बाजार अंबाला कैंट, प्रेम नगर अंबाला सिटी, घेल, कबीर नगर अंबाला सिटी, सरर्कुलर रोड अंबाला सिटी, रेलवे रोड अंबाला सिटी, शक्ति नगर अंबाला कैंट, छोटा बाजार अंबाला सिटी, इंद्रपुरी अंबाला कैंट, मॉल रोड अंबाला सिटी, दुर्गा नगर अंबाला सिटी से 2-2, कच्चा बाजार अंबाला कैंट, जनकपुर अंबाला कैंट, सेक्टर-8 अंबाला सिटी, शादरा नगर अंबाला सिटी, डिफेंस कॉलोनी अंबाला सिटी से 3-3, इसके अलावा 5 दयाल बाग अंबाला कैंट, 7 सेक्टर 10 अंबाला सिटी, 9 सेक्टर-9 अंबाला सिटी, 5 बलदेव नगर अंबाला सिटी व अन्य जगह से संक्रमित मिले है।
विज्ञापन
-----------------