फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   26 crore accept for ambala drains

26 करोड़ से बदलेगी अंबाला के नालों की सुरत और सीरत, 144 चौक के नाले-नालियां होंगी भूमिगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
26 crore accept for ambala drains
सदियों से छावनी के नाले और नालियों की समस्या से परेशान छावनी वासियों के लिए राहत की खबर है। अब इस समस्या से जल्द ही निजात मिल जाएगी। 26 करोड़ से अंबाला के नाले और नालियों की सूरत और सीरत दोनों ही बदल जाएंगी। न तो शहर में कोई नाला खुला दिखाई देगा न उनमें गंदगी कोई डाल पाएगा। छावनी सदर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने व पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम करने के लिए गृहमंत्री अनिल विज ने अमरूत योजना में यह राशि मंजूर करवा दी है।
विज्ञापन

जानिए किस तरह बदलेगी छावनी की तस्वीर
इस राशि से छावनी के सदर क्षेत्र के सभी 12 क्रॉस रोड और 144 चौक की नालियों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। इसके साथ ही सदर की सात मेन सड़कों के मुख्य नालों को भी अंडरग्राउंड किया जाएगा। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी स्वीकृत हो चुकी है। अब केवल टेंडर प्रक्रिया शेष है, जोकि अगले सप्ताह तक कर ली जाएगी। इसके बाद बाद नालियों व नालों के नवीनीकरण की प्रक्रिया तेजी से आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे होंगे नाले और नालियां भूमिगत
क्रास रोड नंबर 0 से लेकर 12 तक सभी सड़कों व निकलसन रोड से आउटर लार्ज रोड तक सात सड़कें जिनमें सब्जी मंडी, अनाज मंडी, राय मार्केट की नालियां और नालों का नवीनीकरण किया जाएगा। नालों की जगह 34 किलोमीटर क्षेत्र में एक से चार फीट मोटाई के आरसीसी पाईप डाले जाएंगे तथा 1250 मेन होल बनाए जाएंगे। वहीं 1.26 किलो मीटर सेंटर नाला जो क्रॉस नंबर 1 प्रभाकर अस्पताल से आरंभ होकर क्रॉस रोड नंबर 12 के नाले से जाकर मिलता है, क्रॉस रोड नंबर 12 का 1.5 किलोमीटर नाला, जोकि गुड़गुड़िया नाले में जाकर मिलता है, इन सभी नालों का भी नवीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर क्षेत्र में बनी अधिकतर नाले व नालियां 50 सालों से भी अधिक पुरानी हैं। इनकी मरम्मत तो हुई है लेकिन दोबारा कभी नहीं बनी। अधिकतर नालियों का लेवल सही नहीं है कहीं से ऊंची है कहीं से नीचे या फिर टूटी हुई हैं। अब यह समस्या हमेशा के लिए गृहमंत्री अनिल विज के प्रयास से खत्म हो जाएगी।
विजेंद्र चौहन, मीडिया कोओर्डिनेटर अनिल विज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed