फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   2540 registered on Ullas portal

Ambala News: उल्लास पोर्टल पर 2540 को किया पंजीकृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
2540 registered on Ullas portal
जिला ​शिक्षा सदन।
अंबाला सिटी। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (एनआईएलपी) के तहत जिले में 15 वर्ष से ऊपर के लोगों को उल्लास कार्यक्रम में मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। विभाग ने जिले में सर्वे कर करीब 2540 लोगों को चिन्हित किया है। इन लोगों को नजदीकी राजकीय स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है। इसके लिए राजकीय स्कूलों में सामाजिक चेतना केंद्र भी स्थगित किए हैं। जिले की बात करें तो कुल 2540 लोग पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

इनमें से शिक्षा विभाग ने 1710 लोगों को वाॅलंटियर के साथ पढ़ने के लिए जोड़ दिया है। इसी तरह 830 लोगों को अभी वाॅलंटियर से नहीं जोड़ा गया है। जिले में कुल 1564 वाॅलंटियर हैं। 945 वाॅलंटियर को लोगों से जोड़ा गया है और 619 वालंटियर को अभी लोगों से नहीं जोड़ा गया है। इन वालंटियर को भी लोगों से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

विभाग सितंबर माह तक इन लोगों को पढ़ाई करवाएगा। कोर्स पूरा होने के बाद विभाग इन लोगों को तीसरी कक्षा तक का प्रमाण-पत्र देगा। यह कार्यक्रम 2027 तक चलेगा। इस कार्यक्रम का मूल्यांकन भी होगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य 15 वर्ष से ऊपर के लोगों को भाषा का ज्ञान, आधारभूत गणित की जानकारी देना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में सामाजिक चेतना केंद्र स्थगित

इस योजना के तहत राजकीय स्कूलों में सामाजिक चेतना केंद्र स्थगित किए हैं। साथ ही पंचायत, खंड स्तर पर कमेटी भी बनाई गई है। ऐसे बच्चों और लोगों को सर्वे के माध्यम से तलाश किया जा रहा है। शिक्षा विभाग इन बच्चों को ओपन बोर्ड से परीक्षा दिलवाएगा। सर्वेयर भी गांव और शहर में ऐसे बच्चों की तलाश करेंगे। पूरे प्रदेश में यह कार्यक्रम चल रहा है। प्रदेश में उल्लास पोर्टल पर करीब 49 हजार लोगों को पंजीकृत किया गया है।


वर्जन

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम एनआईएलपी के तहत जिले में 15 वर्ष से ऊपर के लोगों को उल्लास कार्यक्रम में मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। इस कार्यक्रम में लोगों को पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है। उनको वालंटियर से जोड़कर पढ़ाया जा रहा है। इनके लिए राजकीय स्कूलों में सामाजिक चेतना केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भाषा का ज्ञान, आधारभूत गणित की जानकारी देना है।

सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed