{"_id":"69334184b5e4f7884a0f8f97","slug":"25-stray-dogs-caught-from-the-district-civil-hospital-the-campaign-lasted-for-an-hour-ambala-news-c-244-1-pnp1006-148267-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जिला नागरिक अस्पताल से पकड़े 25 लावारिस कुत्ते, एक घंटे चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जिला नागरिक अस्पताल से पकड़े 25 लावारिस कुत्ते, एक घंटे चला अभियान
Sat, 06 Dec 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों ने पकड़े कुत्ते। संवाद
पानीपत। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में लावारिस कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया। यह अभियान करीब एक घंटे तक चला। जिसमें टीम ने करीब 25 कुत्तों को पकड़ा। जिला नागरिक अस्पताल में कुत्तों का झुंड हर समय घूमता रहता है। जिससे मरीजों और डॉक्टरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में कुत्ते अंदर भी चले जाते हैं। बाहर निकालने के लिए कर्मचारी आते हैं तो उसे काटने के लिए दौड़ते हैं। इसके लिए निगम द्वारा अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ा गया है। कुत्तों द्वारा कई बार मरीजों व अन्य लोगों पर हमला भी किया जा चुका है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अधिकारी सोनू ने बताया कि शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में 25 कुत्तों को पकड़ा है, साथ ही अन्य कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम को दोबारा भेजा जा सकता है। पकड़े गए कुत्तों को सर्जरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों ने पकड़े कुत्ते। संवाद
विज्ञापन