फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   25.80 lakhs cheated by 4 people in the name of sending abroad, case registered

विदेश भेजने के नाम पर 4 लोगों से ठगे 25.80 लाख, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
25.80 lakhs cheated by 4 people in the name of sending abroad, case registered
अंबाला सिटी। विदेश भेजने के नाम पर 4 लोगों से 25 लाख 80 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने एसपी से मिली शिकायत के बाद मोहाली निवासी यतिन पुरी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सौंडा निवासी गुरसेवक सिंह ने एसपी को दी शिकायत में बताया था कि वह व्यापारी है। उसकी जानकारी यतिन पुरी निवासी सिटी हाइट्स, पीर मछल्ला, जिला एसएए नगर मोहाली, पंजाब के साथ पहले से ही थी। यतिन पुरी ने उसे बताया कि वह विदेश भेजने का काम करता है।
विज्ञापन

किसी को भेजना हो तो बता देना। यतिन पुरी से उसने खुद को और अपने रिश्तेदार गुरसेवक सिंह निवासी तसिम्बली थाना हंडेसरा पंजाब, जय भगवान निवासी गांव बनौंदी थाना शहजादपुर जिला अंबाला और रीना देवी पत्नी अवतार सिंह गांव सौंडा अंबाला शहर को विदेश भेजने के बारे में बातचीत की। यतिन ने बताया कि अमेरिका भेजने पर प्रत्येक व्यक्ति का 22 लाख रुपये खर्च आएगा। विदेश भेजने के लिए दस्तावेज बनवाने के लिए कुछ पैसे पहले देने होंगे। चारों ने उसी दिन 1-1 लाख रुपये दे दिए। उसके बाद उसे 6 मई 2019 को यतिन पुरी को सात लाख रुपये, फिर अवतार सिंह ने पत्नी रीना देवी को विदेश भेजने के दस्तावेज तैयार करवाने के लिए दो लाख 16 मई 2019 को, फिर उसने व उसके रिश्तेदार जय भगवान ने 50 हजार रुपये, 20 जून को 50 हजार, 30 जून 2019 को एक लाख, 1 जुलाई 2019 को भी 1 लाख करके कुल 25 लाख 80 हजार रुपये ले लिए। लेकिन न तो किसी के दस्तावेज बनवाए न विदेश भेजा। पैसे मांगे तो आज तक वह भी नहीं लौटाए। अब सेक्टर-9 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed