फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   24 candidates are contesting in five wards

Ambala News: पांच वार्डों में 24 उम्मीदवार ठोक रहे ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
24 candidates are contesting in five wards
अंबाला सिटी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के चुनाव जिले में पांच वार्डों में होंगे। इनमें 24 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह चुनाव अंबाला शहर, अंबाला छावनी, नग्गल, बराड़ा व नारायणगढ़ वार्ड में होंगे। गुरुवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन रहा।
विज्ञापन

नामांकन वापस लेने के बाद चुनाव मैदान में रह गए24 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह बांटे गए। अंबाला शहर, अंबाला छावनी, बराड़ा, नारायणगढ़ में पांच-पांच और नग्गल में चार उम्मीदवार मैदान में हैं। 14 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं। इनमें शहर में एक, छावनी में तीन, बराड़ा में दो, नारायणगढ़ में पांच और नग्गल में तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए।
विज्ञापन

छावनी में दो व बराड़ा में तीन नामांकन रिजेक्ट हो चुके हैं। दरअसल, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव 19 जनवरी को होंगे। यह चुनाव हरियाणा में पहली बार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए किस वार्ड में कौन मैदान में, किसको क्या मिला चुनाव चिह्न ः
n सिटी से सुखविंद्र सिंह को साइकिल, गुरतेज सिंह को चढ़ता सूरज, गुरदीप सिंह भानोखेड़ी को ढोलक, चरणजीत सिंह को रेलवे इंजन, परविंद्र सिंह को सीढ़ी चुनाव चिन्ह मिला है। वहीं, परमजीत सिंह बड़ौला ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
n छावनी से सुदर्शन सिंह सहगल को सीढ़ी, हरपाल सिंह मछौंडा को जीप, नवजीत सिंह कोहली को ढोलक, भूतपूर्व सैनिक बलदेव सिंह को साइकिल और रूपिंद्र सिंह पंजोखरा साहिब को चढ़ता सूरज का चुनाव चिन्ह मिला। वहीं, तीन उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया, इनमें मनजीत सिंह, दविंद्रपाल सिंह सहगल, जगमीत सिंह कैथ शामिल हैं। दो उम्मीदवार हरजीत कौर व जगतार सिंह के नामांकन रिजेक्ट हो गए।
n नग्गल से ओमप्रकाश सिंह को छतरी, सुखदेव सिंह को सीढ़ी, सुरजीत सिंह को जीप, बलकार सिंह को चढ़ता सूरज चुनाव चिन्ह मिला। इसके अलावा कवरिंग कैंडिडेट रघबीर सिंह, राजिंद्र कौर व सतिंद्र कौर ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
n नारायणगढ़ में 10 लोगों ने नामांकन किया था। इनमें से पांच ने नाम वापस ले लिया। बाकी पांच को चुनाव चिन्ह बांटे गए। इसमें गुरजीत सिंह धमौली को ढोल, गुरदीप सिंह को टेलीफोन, दर्शन सिंह को जीप, मनजीत सिंह को साइकिल, लखविंद्र सिंह को जहाज चुनाव चिन्ह दिया गया।

n बराड़ा में सतविंद्रपाल सिंह को चढ़ता सूरज, सुखविंद्र सिंह मान को साइकिल, जसबीर सिंह ढोल, बलदेव सिंह नागरा जीप और राजिंद्र सिंह को स्कूटर चुनाव चिन्ह दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed