{"_id":"67c75a33ef4b4bd02b07da10","slug":"23-thousand-patients-were-tested-in-ten-days-eight-thousand-are-ill-ambala-news-c-36-1-ame1006-138619-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दस दिन में जांचे 23 हजार मरीज, आठ हजार बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दस दिन में जांचे 23 हजार मरीज, आठ हजार बीमार
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की एनसीडी इकाई की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के 10 दिनों में विभिन्न स्वास्थ्य ईकाइयों में 23 हजार 294 लोगों को जांचा गया।
इसमें आठ हजार लोग बीपी और शुगर की बीमारी से ग्रस्त मिले। इनमें 3,131 लोगों में बीपी, 2,767 में शुगर और 2,130 मरीजों में दोनों बीमारियां पाई गई हैं। विभाग की ओर से अब इन मरीजों को उपचार के लिए भेजा गया है। यह विशेष अभियान 20 फरवरी से लेकर 30 मार्च तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों में शुगर व बीपी जांचने के लिए रोजाना शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जांच के बाद उन्हें उपचार के लिए परामर्श दिया जा रहा है।
अंबाला को मिला 49 हजार का लक्ष्य : निदेशालय की ओर से जिला अंबाला को 49 हजार मरीजों को जांचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से अभी तक विभाग की ओर से 47 प्रतिशत मरीजों को जांचा गया है। इनमें से बीमारियों से ग्रस्त मिले मरीजों को उपचार के लिए भेजा है। इसमें बीपी के दो हजार 993 मरीज, शुगर के दो हजार 720 मरीज और दोनों बीमारियों के दो हजार 371 मरीज शामिल हैं।