{"_id":"6ace959b7cbe7ba02f04a1fd","slug":"23-players-of-mmis-sadpur-won-medals-ambala-news-c-36-1-amb1001-171165-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एमएमआईएस सादोपुर के 23 खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एमएमआईएस सादोपुर के 23 खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन
अंबाला सिटी के एमएमआईएस सद्दोपुर में प्राचार्य संग मौजूद विजेता बच्चे। प्रवक्ता
- फोटो : Archive
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई कूडो प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। एमएमआईएस सद्दोपुर के खिलाड़ियों ने हाल ही में संपन्न हुई सातवीं हरियाणा राज्य कूडो प्रतियोगिता में 23 पदक जीते। जिले के खिलाड़ियों ने 36 स्वर्ण पदक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता स्पोर्ट्स कूडो एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के तत्वावधान में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई थी।
इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एमएमआईएस सद्दोपुर के विद्यार्थियों ने 23 पदक जीतकर अपनी क्षमता दिखाई। अवनी, मनसीरत, जैसलिन हंस, अंजुम, हरनूर कौर, आर्चीशा, दिव्यांका, एकनूर कौर, देवेन कौशिक, जसमन सिंह, रक्षित सिंगला, रोहन गांधी, अजवीर सिंह, सिडक सिंह सिद्धू और चैतन्य नरवाल ने स्वर्ण पदक हासिल किए। परमजोत सिंह, हितेश नरवाल और रोहनम शर्मा ने रजत पदक जीते, जबकि गुरशान सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर मौका
प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों को अब देश के बड़े मंचों पर अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा। ये खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे अठारहवीं अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगे। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आगामी 12 से 18 नवंबर तक गुजरात के अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. निशा शर्मा, प्रबंधन समिति, शिक्षकों और प्रशिक्षकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।